फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Mahotsav will be seen live in 40 countries

Kurukshetra News: 40 देशों में लाइव देखा जाएगा गीता महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:46 AM IST
विज्ञापन
Geeta Mahotsav will be seen live in 40 countries
कुरुक्षेत्र। अतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों पर मंथन करते अ​धिकारी। विज्ञ​प्त
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होगा जिसके मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक होंगे। इन कार्यक्रमों का 40 देशों में लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। 4 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज, 15 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा। इसके अलावा 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला चलेगा। रोजाना शाम के समय पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती होगी। मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक होंगे।
विज्ञापन

महोत्सव के आयोजन के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। इस पर बुधवार को जिला सचिवालय में हुई बैठक में मंथन किया गया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया के मुताबिक विदेश मंत्रालय की तरफ से पहली बार 40 देशों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में 15 से ज्यादा देशों के 25 स्कॉलर पहुंंचेंगे। इस बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन

पंकज सेतिया ने कहा कि इस महोत्सव को सफल बनाने में 22 से ज्यादा विभागों की भागीदारी रहती है। अधिकारियों को महोत्सव से संबंधित तैयारियां पूरी करने के कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय रहते सभी तैयारियां पूरी हो सकें। बैठक में एसडीएम डाॅ. चिनार चहल, डीएमसी अमन कुमार, कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य डाॅ. सौरभ चौधरी, प्राधिकरण के सदस्य डाॅ. अवनीत वडैच, केडीबी सदस्य विजय नरुला, अशोक रोसा, डीईओ विनोद कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 नवंबर को गीता यज्ञ, गीता पूजन व सर्वधर्म सम्मेलन, वैश्विक गीता पाठ 1 दिसंबर को : केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के मुताबिक महोत्सव 21 दिन तक चलेगा और महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम आठ दिन चलेंगे। हरियाणा पवेलियन, पार्टनर स्टेट, पुस्तक मेला, जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी पुरुषोत्तमपुरा बाग में होगी। 24 नवंबर को गीता यज्ञ, गीता पूजन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, सर्वधर्म सम्मेलन, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमद्भगवद गीता और पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

25 नवंबर को विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर कथा, पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का समापन व पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 27 नवंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 से 30 नवंबर को शिक्षा विभाग की तरफ से गीता श्लोकोच्चारण, वाद-विवाद, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 1 दिसंबर को सुबह नौ बजे ज्योतिसर में गीता पाठ और यज्ञ, थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ, विश्वविद्यालय में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, सायं 5:30 पर सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव, छह बजे ब्रह्मसरोवर पर दीपदान व आरती और पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

कुरुक्षेत्र। अतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों पर मंथन करते अधिकारी। विज्ञप्त

कुरुक्षेत्र। अतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों पर मंथन करते अधिकारी। विज्ञप्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed