फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Jayanti Mahotsav was inaugurated by performing Bhoomi Pujan and planting a peg in the Vidyapeeth

Kurukshetra News: विद्यापीठ में भूमि पूजन व खूंटा गाढ़ कर किया गीता जयंती महोत्सव का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti Mahotsav was inaugurated by performing Bhoomi Pujan and planting a peg in the Vidyapeeth
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में शनिवार को भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान का आह्वान कर मंत्रोच्चारण के साथ खूंटा पूजन किया गया। इसके साथ ही गीता जयंती महोत्सव का भी आगाज हुआ। संस्था के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस खूंटे का पूजन किया। विद्यापीठ की यज्ञशाला में पूजन के उपरांत विद्यापीठ परिसर में उस स्थान पर आस्था एवं विश्वास के साथ खूंटा गाढ़ा गया जहां पांच से 11 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।
विज्ञापन

इसमें जिला उपायुक्त नेहा सिंह के साथ स्वामी ज्ञानानंद, संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरि, विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक मेवा सिंह, एसडीएम कपिल शर्मा, षड्दर्शन साधु समाज के संरक्षक महंत बंशी पुरी, अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर, उपाध्यक्ष महंत गुरु भगत, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, सचिव महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत महेश पुरी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद तथा अन्य संतों के साथ खूंटा गाढ़ा। परमाध्यक्ष ब्रह्मचारी ने बताया कि उनके गुरुदेव ब्रह्मलीन प्रात: स्मरणीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से पिछले करीब साढ़े तीन दशक से चली आ रही परंपरा अनुसार हर वर्ष की भांति गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मचारी ने बताया कि इसी के साथ कामना की जाती है कि देश में सुख-समृद्धि आए और देश का विकास हो। उन्होंने कहा कि विद्यापीठ का लक्ष्य है कि भगवान श्री कृष्ण के मुख से निकला गीता का संदेश पूरे विश्व के जन मानस तक पहुंचे।

ब्रह्मचारी ने बताया कि दो दिसंबर को गीता जयंती के शुभारंभ के लिए भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान का आह्वान कर ध्वजारोहण होगा। दो दिसंबर को विद्यापीठ में गीता जयंती के कार्यक्रमों के साथ ही गुरु परंपरा के अनुसार मंदिरों की वार्षिक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उत्सव एवं विधिवत पूजन होगा। उन्होंने बताया कि पांच से सात दिसंबर तक विद्यापीठ में राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताएं नए स्वरूप एवं नए अंदाज से आयोजित होंगी। इन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिलों के करीब चार हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। भूमि पूजन के कार्यक्रम में महंत रंगनाथ पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि, महंत लाल गिरि ,स्वामी हरि नारायण गिरि, उज्जैन से आए संत विनोद कुमार, प. अनिल शास्त्री, श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आयुक्त टीके शर्मा, केके कौशिक, डीके गुप्ता, टेक सिंह लोहार माजरा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed