{"_id":"5810fd754f1c1bcd75bc424f","slug":"geeta-jayanti-geeta-kurukshetra-geeta-jayanti-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व के हर कोने में 15 मिनट तक गूंजेंगे गीता के श्लोक : ज्ञानानंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व के हर कोने में 15 मिनट तक गूंजेंगे गीता के श्लोक : ज्ञानानंद
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बैठक का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समारोह को लेकर हर बिंदु पर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक समारोह के संयोजक स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि समारोह के 10 दिसंबर को गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों का उच्चारण दुनिया भर में होगा। लगभग सभी देशों में एक साथ शाम 6 बजे से सवा 6 बजे तक यह उच्चारण किया जाएगा। खास बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 18 अध्याय के श्लोकों का उच्चारण करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार शाम को लघु सचिवालय में हुई बैठक में स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि यह उच्चारण गीता जयंती समारोह के दीपदान से ठीक पहले शाम 6 बजे शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इन अध्यायों की रिकार्डिंग वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस वेबसाइट से गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों को विश्व के किसी भी कोने से डाउनलोड कर सुना जा सकेगा। इस योजना की रुपरेखा डीसी कुरुक्षेत्र सुमेधा कटारिया ने तैयार की है।
विज्ञापन
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि समारोह को लेकर डीसी सुमेधा कटारिया ने जो योजना रखी है, उसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तर्ज पर किया जाना सुनिश्चित होगा। इस दौरान सेल्फी विद कृष्णा इवेंट का भी आयोजन किया जाएगा और इस इवेंट को वेबसाइट पर डाला जाएगा। इतना ही नहीं 18 अध्यायों के श्लोकों का उच्चारण अलग-अलग भाषाओं में करने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति करेंगे सेमिनार का उद्घाटन
6 से 10 दिसंबर तक होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस उत्सव में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस सेमिनार का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 6 दिसंबर को करेंगे। इस दिन राष्ट्रपति गीता पूजन, गीता यज्ञ के साथ-साथ श्रीकृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगे। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह पर शहर के 25 हजार घरों में मुख्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। पिपली से ज्योतिसर तक सजावट की जाएगी।
18 हजार विद्यार्थी करेंगे सूर्य नमस्कार
गीता जयंती समारोह के नोडल अधिकारी, प्रधान सचिव अनिल कुमार ने कहा कि 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक कुल 18 हजार विद्यार्थी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ 16 हजार परिवारों को गीता का संदेश पहुंचेगा। इन विद्यार्थियों द्वारा संकल्प गीता का भी उच्चारण किया जाएगा। इस दौरान मनोरंजन के लिए रोहतक की छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण-सुदामा गीत और सुन गीता का ज्ञान जैसे 3 कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 7 दिसंबर को ही युद्धिष्ठिर घाट के प्रथम तल पर चिन्मय मिशन संस्था द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
हेमामालिनी भी देंगी प्रस्तुति
8 दिसंबर को शाम के सत्र में कैनेडियन ग्रुप की ओर से 2 घंटे की प्रस्तुति दी जाएगी। 9 दिसंबर को प्रसिद्ध कत्थक नृत्यंगना सुनीता शर्मा की प्रस्तुति होगी। 10 दिसंबर को फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी भी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि गीता जयंती उत्सव के हर लम्हे को दुनिया के लोगों के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर सीईओ केडीबी डा. गौरव अंतिल, विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डा. रामेन्द्र सिंह, आरएसएस के सहकार्य विभाग डा. प्रीतम सिंह, सौरव चौधरी, मदन मोहन छाबड़ा, राकेश नागपाल, ओमप्रकाश अरोड़ा, सुची स्मीता सहित अन्य सदस्य व अधिकारी गण मौजूद थे।
----------
20 प्रदेशों के 482 जिलों के प्रतिनिधियों ने करवाया पंजीकरण
डा. रामेन्द्र सिंह ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के 574 श्लोकों के आधार पर देश के 700 जिलों में से 574 जिलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए 70 लोगों की टीम पिछले 20 दिनों से कार्य कर रही है और अब तक 20 प्रदेशों से 482 प्रतिनिधियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश की सभी जेलों में गीता जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जेलों में कार्यक्रमों की शुरुआत 28 अक्टूबर से करनाल जेल से किया जाएगा।
विदेशी विशेषज्ञ भी करेंगे शिरकत
प्रोफेसर मंजुला चौधरी ने कहा कि गीता जयंती उत्सव में मॉरिशस से रुद्राआत्मानंद सरस्वती, वियतनाम से डॉ. सुको, डा. थिच नू, ह्यन टाम, यूएसए से डा. स्टीफन नैप और डा. डेविड फ्राव्ले, इटली से डा. फलाविया स्तारा, न्यूयार्क से डा. गुरुमर्थी कल्यानणरम आदि विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।