फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gautam's century helped Velocity Warriors win the match by 10 wickets.

Kurukshetra News: गौतम के शतक से वेलोसिटी वारियर्स ने 10 विकेट से जीता मैच

Tue, 26 May 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 26 May 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Gautam's century helped Velocity Warriors win the match by 10 wickets.
कुरुक्षेत्र। समर कप 2026 के तहत सोमवार सुबह केसीए-2 नरकतारी मैदान में खेले गए लीग मुकाबले में वेलोसिटी वारियर्स ने रॉयल वारियर्स को 10 विकेट से शिकस्त दी। कप्तान गौतम की नाबाद 102 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत वेलोसिटी वारियर्स ने 190 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए गौतम को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि रॉयल वारियर्स के बल्लेबाज मिपुल को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी वेलोसिटी वारियर्स ने रॉयल वारियर्स को 35 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन पर रोक दिया। रॉयल वारियर्स की ओर से मिपुल ने 85 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका शामिल रहा। कप्तान मनीष ने 19 गेंदों में 18 रन बनाते हुए तीन चौके लगाए। जयंत टाया ने 30 गेंदों में 17, नक्श ने 25 गेंदों में 14, युवराज ने 12 गेंदों में 10 और उज्जवल ने आठ रन बनाए। वेलोसिटी वारियर्स की ओर से उदीप तमक और शिराज मोरवाल ने दो-दो विकेट हासिल किए। ऐशविन अत्रे, मोक्ष, विवान और शिवांश गिरोह को एक-एक विकेट मिला। गौतम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में 21 रन दिए।
विज्ञापन


190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेलोसिटी वारियर्स की शुरुआत तेज रही। कप्तान गौतम ने 64 गेंदों में नाबाद 102 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी पारी में 17 चौके शामिल रहे। ऐशविन अत्रे ने 33 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि विवान ने 20 गेंदों में 14 रन का योगदान दिया। पारिक्षित शर्मा 30 गेंदों में 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम ने 25 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रॉयल वारियर्स की ओर से मनीष, मिपुल और शिवा सैनी को एक-एक विकेट मिला। मिपुल ने 5 ओवर में 39 रन देकर एक विकेट हासिल किया, जबकि हर्ष ने पांच ओवर में 25 रन दिए। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन गौतम की कप्तानी पारी ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed