फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gang rape from a minor

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
gang rape from a minor
गांव की किशोरी के साथ खेत मालिक के बेटे और दोस्तों द्वारा अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीले इंजेक्शन लगाकर जिस्मफिरोशी का धंधा कराने का मामला महिला आयोग के पास पहुंच गया है। 27 जनवरी 2020 को हुई इस वारदात के संबंध में इस संबंध में 30 जनवरी 2020 को एफआईआर दर्ज की थी। अब कश्यप समाज का प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट करेगा। पूर्व राज्यसभा सदस्य और इंद्री से भाजपा विधायक रामकुमार कश्यप ने भी मामले की जानकारी लेते हुए पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है। कश्यप समाज के लोगों ने शुक्रवार को बैठक कर प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर किशोरी को इंसाफ नहीं मिला और आरोपी युवकों को काबू नहीं किया तो कश्यप समाज सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगा और इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा। कश्यप राजपूत सभा के प्रधान ओमपाल कश्यप ने शुक्रवार को समाज के लोगों की बैठक में बताया कि गांव के एक जमींदार के बेटे और उसके दोस्तों ने किशोरी का अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को जिस्मफिरोशी का धंधा करने वालों के पास बेच दिया था। जिस्मफिरोशी का धंधा करने वाले लोग किशोरी को नशीले इंजेक्शन लगाकर उससे धंधा करवाते रहे। 27 जनवरी 2020 को खेत मालिक के बेटे और उसे दो दोस्तों ने किशोरी को अगवा कर एक होटल में ले गए थे। उसके साथ कई दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी युवकों ने किशोरी को जिस्मफिरोशी का धंधा करने वालों के पास बेच दिया था। किशोरी के साथ हुए इस जघन्य अपराध के मामले में पुलिस ने 30 जनवरी 2020 को एफआईआर दर्ज की थी। किशोरी को साढ़े तीन महीने बाद बरामद किया गया। किशोरी के बरामद होने पर जब उसके मजिस्ट्रेट के सामने 164 के तहत बयान दर्ज किए गए तो रौंगटे खड़े हो गए। किशोरी ने मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में युवकों द्वारा की गई हैवानियत का खुलकर बखान किया। ओमपाल कश्यप का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को बचाने का प्रयास किया और मनघडंत कहानी बना डाली, ताकि गांव के असली गुनाहगार युवक बच सकें। ओमपाल कश्यप ने बताया कि किशोरी के बरामद होने के दो महीने बीत जाने के बाद भी आज तक पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि हैवानियत करने वाले युवकों को अगर पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया तो कश्यप समाज सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगा। महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने भी इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। ओमपाल कश्यप ने बताया कि प्रतिभा सुमन जल्द ही गांव का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात कर मामले की सारी जानकारी लेंगी। दूसरी ओर कश्यप समाज के नेता देशराज कश्यप ने किशोरी के साथ हुए जघन्य अपराध की निंदा की । उन्होंने कहा कि पुलिस को किशोरी के साथ जघन्य अपराध करने वाले युवकों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।
विज्ञापन

महर्षि कश्यप संगठन के प्रधान राजीव कश्यप ने पीड़िता को इंसाफ ना मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कश्यप समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक व एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन

बॉक्स
मामले की कि जा रही जांच: डीएसपी
डीएसपी ममता सौदा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed