फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gagandeep Kaur selected for Indian Women's Senior Hockey Camp

दोपहर के बाद हुई जोरदार बारिश, निचले इलाकों सहित बाजार में हुआ जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gagandeep Kaur selected for Indian Women's Senior Hockey Camp
दोपहर बाद हुई तेज बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। छोटा बाजार, सेक्टर-17, राजेंद्र नगर, सेक्टर-13, साधु मंडी सहित निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीरवार को थानेसर में 40 एमएम, पिहोवा में 26 एमएम, शाहाबाद में 30 एमएम, लाडवा में 17 एमएम और बाबैन में 46 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिले में इस्माईलाबाद में सबसे ज्यादा 90 एमएम बारिश हुई। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को रूक-रूक कर बारिश होती रही। हालांकि वीरवार सुबह मौसम साफ हो गया था, लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर जोरदार बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार बारिश के आसार नहीं है। वहीं बारिश से मारकंडा नदी में भी उफान पर है। नदी में आया उफान तटबंधों के साथ लगते दर्जनों गांवों की हजारों एकड़ धान की फसल को प्रभावित कर सकता है। वहीं नहरी विभाग के एसडीओ साहिल सैनी ने कहा कि इस समय मारकंडा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चल रहा है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मारकंडा नदी पर निरंतर पेट्रोलिंग कर रहे है। विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। कमजोर तटबंधों की सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed