फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Future generations will have to give the invaluable gift of natural resources.

Kurukshetra News: भावी पीढ़ी को देनी होगी प्राकृतिक संसाधनों की अमूल्य सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Future generations will have to give the invaluable gift of natural resources.
कुरुक्षेत्र। पौध रोपण करते पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र जशनदीप सिंह रंधावा व अन्य।
कुरुक्षेत्र। वातावरण स्वच्छ होगा तो ही हम सब भी स्वस्थ रहेंगे। वातावरण की स्वच्छता का सीधा नाता पेड़ पौधों से है। आओ हम सभी मिलकर भावी पीढ़ी के लिए प्राकृतिक संसाधनों की अमूल्य सौगात दें। ये बात मंगलवार को पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के 220 केवी सब स्टेशन धुराला में कही। इससे पहले पुलिस अधीक्षक और राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीएसपी राज कुमार कौशिक ने सब स्टेशन में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रंधावा ने कहा कि वृक्ष निरंतर कार्बन डाइऑक्साइड लेेकर जीवन रूपी ऑक्सीजन छोड़ते हैं। उनकी छोड़ी प्राणवायु से ही समस्त जीव सांस ले पाते हैं। आजकल वातावरण प्रदूषण से पूरा विश्व चिंतित है। सृष्टि के संरक्षण के लिए हमें ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करके विश्व कल्याण में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

एनसीबी के डीएसपी राज कुमार कौशिक ने बताया कि पिछले साल से एनसीबी ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 3823 अभियोग दर्ज करके 5460 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है। इस वर्ष 30 जून तक 1653 अभियोग अंकित कर 2196 तस्करों को पकड़ा गया है। दूसरी ओर कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नशे से संबंधित कोई भी सूचना नागरिक पुलिस को दे सकते हैं। मामले में उनका नाम उजागर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसडीओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि निगम की ओर से प्रति वर्ष हजारों पौधे लगाए जाते हैं। इस वर्ष के पौधरोपण पखवाड़े की शुरुआत हो चुकी है। पर्यावरण को बचाने के लिए आगामी 15 दिन में कुरुक्षेत्र जोन में विद्युत निगम हजारों पौधे लगाएगा। इस मौके पर निगम के एक्सईएन बिरेंद्र सिंह, एसडीओ प्रदीप कुमार, एसडीओ अजय घनघस, जेई नायब सिंह, जेई गुरजीत, जेई सतविंद्र, थाना प्रभारी झांसा प्रदीप कुमार सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed