{"_id":"64d8e8cd36f90df16908f2c6","slug":"full-dress-final-rehearsal-for-independence-day-program-in-kurukshetra-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मचाई धूम, परेड में शामिल जवानों ने किया मार्च पास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मचाई धूम, परेड में शामिल जवानों ने किया मार्च पास्ट
Sun, 13 Aug 2023 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 07:59 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल कर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की फाइन रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह में प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह को लेकर रविवार को फाईनल रिहर्सल की गई, जिसमें छात्रों ने फुल ड्रेस में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के साथ परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
शांतनु शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक मनाने के लिए छोटे बच्चों से लेकर बड़े अधिकारियों को एक टीम की तरह एकजुट होकर कार्य करना है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों 4 टीमों का चयन कर लिया किया गया है।
विज्ञापन
इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में गुरु नानक वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय ने पंजाबी गिद्दा, सहारा पब्लिक स्कूल ने देश भक्ति पर आधारित गीत, सैनी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र ने देशभक्ति गीत, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर ने हरियाणवी नृत्य व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अभिमन्यूपुर द्वारा राष्ट्रीयगान की फाईनल रिहर्सल की गई। इस बार परेड में 10 टुकडिय़ा भाग ले रही है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस तरह चलेगा कार्यक्रम
प्रात: 8.45 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन तथा स्वागत, नौ बजे से 9.02 तक ध्वजारोहण तथा राष्ट्रीय धुन, 9.02 बजे से 9.10 बजे तक परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे से 9.25 तक मुख्य अतिथि का भाषण, 9.25 से 9.35 तक मार्च पास्ट, 9.35 से 10.05 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.05 से 10.15 बजे तक पुरस्कार वितरण तथा 10.15 बजे राष्ट्रगान होगा।
स्वतंत्रता दिवस की फाइन रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रम गिद्दे की प्रस्तुति देती छात्राएं।