फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Frozen accounts of Haryana Committee opened in Kurukshetra, orders issued, Employees got sigh of relief

Kurukshetra: हरियाणा कमेटी के फ्रीज किए गए खाते खोले, आदेश जारी; कर्मचारियों को मिली राहत की सांस

Sat, 13 Apr 2024 06:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Apr 2024 06:32 PM IST
सार

कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने बयान जारी कर कहा कि सरकार द्वारा संस्था के खाते फ्रीज किया जाना सरासर गलत था। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि सिखों की किसी भी संस्था के खाते सरकार ने फ्रीज किए हों।

विज्ञापन
Frozen accounts of Haryana Committee opened in Kurukshetra, orders issued, Employees got sigh of relief
कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के फ्रीज किए गए बैंक खाते आखिकार खोल दिए गए। जिसके बाद कमेटी मुख्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में कार्यरत कर्मियों को भी बड़ी राहत मिली है। खाते खोले जाने से अब फिर कामकाज पटरी पर लौटेगा। खाते खोले जाने की पुष्टि कमेटी प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने की। उन्होंने बताया कि खाते खोले जाने के आदेश जारी हो चुके हैं और इस संबंध में पत्र भी प्राप्त हो चुका है। अब किसी प्रकार की समस्या बैंक खातों से संबंधित नहीं रहेगी।

विज्ञापन


कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, कनिष्ठ उप प्रधान बीबी रविंदर कौर अजराना, कार्यकारिणी समिति मैंबर एवं धर्म प्रचार विंग के चेयरमैन जत्थेदार बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, संयुक्त सचिव गुलाब सिंह मुनक इस बारे में लगातार सरकार से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


खाते फ्रीज किए जाने से कमेटी मुख्यालय के कर्मचारी कामकाज ठप कर हड़ताल पर उतर आए थे। जहां कमेटी मुख्यालय पर ही लगातार दो दिन धरना दिया तो वहीं जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर 15 अप्रैल तक का अल्टीमेटम भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते फ्रीज करना था सरकार का गलत कदम : अजराना
कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने बयान जारी कर कहा कि सरकार द्वारा संस्था के खाते फ्रीज किया जाना सरासर गलत था। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि सिखों की किसी भी संस्था के खाते सरकार ने फ्रीज किए हों।  उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की फंड में कहीं गड़बड़ हैं, तो सरकार उसकी जांच करवाएं, संस्था द्वारा भी पूरा सहयोग किया जाएगा। खाते फ्रीज किए जाने से न केवल कर्मचारियों का वेतन अटक गया था बल्कि अन्य कार्य भी ठप होने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed