{"_id":"67ae637549f29a7f150d77c7","slug":"from-teddy-bear-to-coffee-mug-instead-of-card-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-131378-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कार्ड की जगह टेडी बियर से लेकर काॅफी मग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कार्ड की जगह टेडी बियर से लेकर काॅफी मग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेम का प्रतीक कहे जाने वाले वेलेंटाइन डे को लेकर युवक-युवतियों में उत्साह बना हुआ है। शुक्रवार को मनाए जाने वाले इस दिवस को लेकर हर कोई अपनी-अपनी तैयारी कर चुका है। बाजारों में गिफ्ट गैलरियां सज चुकी है तो वहीं जमकर खरीददारी भी की जा रही है। एक दिन पहले वीरवार को भी गिफ्ट गैलरियों पर चहल-पहल बनी रही। वहीं इस दिन को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। युवक-युवतियों की हर गतिविधि पर पुलिस नजरें टिकाए हुए हैं तो वहीं जगह-जगह नाकेबंदी की गई है।
हालांकि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस दिन को मनाने का ट्रेंड लगातार बदलता जा रहा है। पहले जहां युवाओं द्वारा प्रेम का इजहार करने के लिए कार्ड दिए जाते थे। वहीं अब दूसरे आकर्षण गिफ्ट दिए जाने लगे हैं, इसके लिए विभिन्न प्रकार के गिफ्ट बाजार में उपलब्ध है। सेक्टर 13 स्थित अकेजन गिफ्ट गैलरी के संचालक सचिन का कहना है कि अब हर त्योहार मनाने के तरीके में आधुनिकता आ गई। अब धीरे- धीरे कार्ड देने का प्रचलन कम होता जा रहा है। उसकी जगह लोगों की पसंद भी बदलने लगी है। जहां एक तरफ युवा गिफ्ट आइटम मे टेडी बियर, फोटो फ्रेम, चॉकलेट बुके फोटो वाला हैंपर देने का प्रचलन हो गया है। साथ में आधुनिकता के युग में फोन से बधाई संदेश भेजने के अलावा वीडियो काल कर बधाई देते का प्रचलन चल रहा है।
बाक्स
10 हजार तक के गिफ्ट आइटम
गिफ्ट गैलरियों पर 40 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के टेडी बियर सजाए गए हैं, जो खूब पसंद भी आ रहे हैं। गिफ्ट आइटम में उसके अलावा फोटो वाला मग, चॉकलेट का बुक्का , फूलों का बुके से अलावा फूल की भी मांग है। उधर परीक्षा नजदीक होने का भी असर युवाओं पर दिखाई दे रहा है। वहीं बड़े स्तर पर युवा विदेशों की उड़ान भर चुके हैं तो कुछ प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में नजरिया भी बदलने लगा है।
विज्ञापन
बाक्स
गुलाब के फूल की बड़ी मांग
फूल बेचने वाले राजकुमार ने बताया कि आम दिनों के मुकाबले वेलेंटाइन डे के चलते गुलाब के फूलों की मांग बढ़ गई है। साथ ही गुलाब कली 20 से लेकर गुलाब के फूलों का बेके 500 से लेकर एक हजार रुपये तक का बुक्का तैयार करवाए जा रहे हैं।