फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Freedom from troubles is found in the refuge of Lord Shiva Parvati Nandan: Mahant

भगवान शिव पार्वती नंदन की शरण में परेशानियों से मिलती है मुक्ति : महंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Freedom from troubles is found in the refuge of Lord Shiva Parvati Nandan: Mahant
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने वीरवार को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर इसके पूजन का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है जिसे द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। यह तिथि भगवान शिव पार्वती नंदन भगवान श्री गणेश को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। संकष्टी चतुर्थी का पूजन करने से जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि भगवान श्री गणेश से संस्कार भी मिलते हैं। भगवान श्री गणेश से ही बुद्धि, ज्ञान व धन धान्य के साथ माता-पिता की सेवा की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी विवेक एवं आकाश गिरी इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed