फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Free classes for UGC first paper at KU from 16

केयू में यूजीसी प्रथम पेपर के लिए नि:शुल्क कक्षाएं 16 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Free classes for UGC first paper at KU from 16
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महात्मा गांधी एआईएस कोचिंग संस्थान में यूजीसी नेट पेपर प्रथम के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क ऑफलाइन कोचिंग-सह-परामर्श कक्षाएं 16 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित होंगी। कोचिंग संस्थान के निदेशक प्रो. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गूगल फार्म लिंक जेनरेट कर दिया गया है। इस पर जाकर इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम के संचालन के लिए न्यूनतम 25 अभ्यर्थियों के नामांकन आवश्यक हैं और अधिकतम 40 विद्यार्थियों को इसमें प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूजीसी नेट प्रथम पेपर की तैयारी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 फरवरी निर्धारित की गई है। कोचिंग संस्थान के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूचना 13 फरवरी को ईमेल/व्हाट्सएप के माध्यम से प्रदान की जाएगी और कक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। कक्षाएं दोपहर दो बजे से पांच बजे के बीच आयोजित होंगी जिसमें प्रतिदिन विषय विशेषज्ञों की ओर से तीन व्याख्यान दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed