{"_id":"69d01df9b4af247ae004ec7a","slug":"free-camp-at-ayurvedic-hospital-65-patients-got-their-health-checked-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-152683-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आयुर्वेदिक अस्पताल में निशुल्क शिविर, 65 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आयुर्वेदिक अस्पताल में निशुल्क शिविर, 65 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श व मर्मशिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों की बोन मिनरल डेंसिटी यानी बीएमडी की जांच गई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की हड्डियां जांची। इसका उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपीनिया जैसी समस्याओं का समय रहते पता लगाना रहा।
कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। समस्या पर तुरंत चिकित्सकों से जांच करानी चाहिए। इसी को देखते हुए अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक राजेंद्र चौधरी और अनामिका की टीम ने लगभग 65 मरीजों की बीएमडी के तहत स्वास्थ्य जांच की। अनुभवी आयुर्वेदाचार्यों ने परामर्श, औषधि वितरण और मर्म चिकित्सा से उपचार प्रदान किया।
शिविर में ऑस्टियोपीनिया यानी हड्डियों की कमजोरी के लगभग 18 मरीज, ऑस्टियोपोरोसिस यानी अस्थि क्षय के लगभग 22 मरीज, सामान्य जांच के पांच और अस्थि एवं जोड़ रोग जैसे पीठ दर्द, घुटना दर्द, सर्वाइकल आदि के 20 से कुछ अधिक मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर बीएमडी जांच, आयुर्वेदिक औषधि व मर्म चिकित्सा के संयोजन से गंभीर समस्याओं को नियंत्रित कर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।