फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 8.73 lakh in the name of sending money from Belarus to Portugal

Kurukshetra News: बेलारूस से पुर्तगाल भेजने के नाम पर 8.73 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 8.73 lakh in the name of sending money from Belarus to Portugal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बेलारूस से युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर पांच हजार डॉलर सहित 8.73 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने नौ लाख रुपये में शिकायतकर्ता के बेटे को पुर्तगाल भेजने का झांसा दिया था।

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में गुरमेल सिंह निवासी हेलवा ने बताया कि उसका बेटा कर्ण कुमार बेलारूस में गया हुआ है। बेलारूस में रहते हुए कर्ण को एक युवक ने आरोपी मेजर सिंह निवासी माच्छवाड़ा हैबोवाल बट लुधियाना का मोबाइल नंबर दिया था। आरोपी ने कर्ण को बेलारूस से पुर्तगाल भेजने के लिए नौ लाख रुपये मांगे थे। बातचीत तय होने पर कर्ण ने आरोपी को पांच हजार डॉलर करीब पांच लाख रुपये दिए थे। कुछ दिन बाद कर्ण ने दो लाख रुपये आरोपी के खाते में चेक के माध्यम से जमा कराए थे। यह रकम उसने तीन प्रतिशत ब्याज पर उधार ली थी। दोबारा फिर उसने आरोपी के खाते में 1.73 लाख रुपये डाले थे। कुल 8.73 लाख रुपये लेकर आरोपी कर्ण को पुर्तगाल भेजने के नाम पर टालमटोल करता रहा। बाद में आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed