{"_id":"65aaf68f8462d7c6f2044004","slug":"fraud-of-rs-60-lakh-in-the-name-of-providing-gas-agency-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-12436-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में रणबीर सिंह निवासी सेक्टर-नौ ने बताया कि यमुनानगर निवासी सतपाल सिंह उसके साले की पत्नी का चाचा है। सतपाल ने उसे थाना छप्पर में दुकान को दफ्तर और गांव के पास उसकी जमीन में गोदाम बनाकर गैस एजेंसी दिलाने का भरोसा दिया। वर्ष 2012 में उसने सतपाल सिंह व उसके जीजा जयदीप को अलग-अलग माध्यम से पैसा देना शुरू कर दिया।
उसको आश्वस्त किया कि गैस एजेंसी दिलाने की प्रकिया शुरू हो गई है। इस तरह का झांसा देकर आरोपी उससे 60 लाख रुपये ले गए और आश्वासन दिया कि एजेंसी नहीं दिलवाने पर वे उसे दोगुना रकम व खाली चेक वापस कर देंगे। मगर शिकायतकर्ता को न तो गैस एजेंसी मिली और न ही रुपये। धोखाधड़ी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।