फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 29 lakh in the name of wife's treatment by posing as son's friend

Kurukshetra News: बेटे का दोस्त बनकर पत्नी के इलाज के नाम पर की 29 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 29 lakh in the name of wife's treatment by posing as son's friend
कुरुक्षेत्र। बेटे का दोस्त बताकर जालसाज ने एक उपभोक्ता के साथ 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने अपने दोस्त की पत्नी के इलाज के पैसे उसके खाते में डालने की बात कह घटना का अंजाम दिया। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में बलबीर चंद निवासी सेक्टर-13 ने बताया कि उसका बेटा अमेरिका में रह रहा है। 16 दिसंबर को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। उसे लगा कि उसके बेटे का दोस्त सावन बोल रहा है। उसने बताया कि उसके एक दोस्त जगमोहन को उसकी पत्नी के ऑपरेशन के लिए चार लाख रुपये की जरूरत है। वह उसके खाते में 12 लाख रुपये भेज देगा, जिसमें से चार लाख रुपये उसके दोस्त के खाते में डालने हैं।
विज्ञापन

विश्वास करके उसने अपना खाता नंबर आरोपी को दे दिया। अभी उसके खाते में पैसे आए भी नहीं थे कि बेटे के दोस्त ने चार लाख रुपये किसी विमल के खाते में डालने के लिए कह दिया। विश्वास करके उसने 16 दिसंबर को चार लाख और 19 दिसंबर को तीन लाख रुपये उसके दिए खाते में आरटीजीएस जमा करा दिए, मगर उसके खाते में 12 लाख रुपये नहीं आए थे। आरोपी उसे बार-बार गुमराह करता रहा और उससे कुल 29 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। बेटे से बातचीत के बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चल पाया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed