फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 26.5 lakh from the surety in the name of sending it to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर जमानती से साढ़े 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 26.5 lakh from the surety in the name of sending it to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। कनाडा भेजने के नाम पर एजेंटाें ने जमानती बने व्यक्ति के साथ साढ़े 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस में दर्ज शिकायत में जसपाल सिंह निवासी गांव गुमथला गढू ने बताया कि जयदीप ने अपने साथियों के साथ उसके जानकार राजपाल सिंह के साले गुलशन कुमार को 34 लाख रुपये में कनाडा भेजना तय किया था। राजपाल ने 34 लाख रुपये उसके पास रख दिए थे।

काम होने के बाद जयदीप को यह राशि देनी थी। 10 जुलाई को आरोपियों ने उसे मोबाइल पर पर वीजा की फोटो दिखाकर 20 लाख रुपये मांगे थे। साथ ही 12 जुलाई को फ्लाइट में चढ़ाने की बात कही थी। उन पर विश्वास करते हुए उसने उस रकम में से 18 लाख रुपये उनको दे दिए। उस दिन गुलशन की फ्लाइट नहीं हुई और आरोपियों ने 18 जुलाई को फ्लाइट कराने का आश्वासन दिया। आरोपी उससे साढ़े आठ लाख रुपये और ले गए। कुछ दिन बाद राजपाल ने उसे कॉल कर बताया कि उन एजेंटों ने उसका काम नहीं कराया और वह अपनी रकम लेकर चला गया। उसने आरोपियों से बातचीत के बाद अपनी रकम मांगी तो आरोपियों ने रुपये देने से इनकार कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने जसपाल सिंह, प्रीतम, गुरसेवक,जयदीप तथा परविंद्र सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed