फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 24 lakh by making fake deed of plot

Kurukshetra News: प्लॉट का फर्जी बैनामा कराकर 24 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 24 lakh by making fake deed of plot
कुरुक्षेत्र। प्लॉट का फर्जी ब्याना करवाकर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने प्लॉट बेचने के एवज में 85 लाख रुपये में मांगे थे। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि आरोपियों के नाम पर कोई प्लॉट नहीं है। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में प्रवीन कुमार निवासी 7-बी कॉलोनी ने बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलर दीपक निवासी अमीन ने उसे साल 2022 में 100 फुटा रोड पर एक प्लाॅट दिखाया था। इस प्लॉट को नाम करवाने के लिए उसने 10 लाख रुपये आरोपी को दिए थे।
विज्ञापन

आरोपी ने दो-तीन महीने यह प्लॉट उसकी पत्नी के नाम करवाने का आश्वासन दिया था। 19 अप्रैल 2022 को उसने आरोपी दीपक कुमार के नाम पर छह लाख रुपये का चेक दिया था, जिसे आरोपी ने उसी दिन कैश करवा लिया था। तब आरोपी ने प्लॉट का बैनामा उसकी पत्नी के नाम करवा दिया और दो महीने बाद रजिस्ट्री कराने की बात तय हुई। यह समय बीतने के आरोपी ने रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कराई बल्कि और पैसे की मांग करनी शुरू कर दी। विश्वास करके उसने 18 जुलाई को आठ लाख रुपये का चेक महिला के नाम पर दिया। आरोपियों ने यह चेक भी कैश करवा लिया। बाद में उसे पता चला कि उनके नाम पर कोई प्लॉट नहीं है। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed