फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of one lakh 92 thousand by luring more profit

Kurukshetra News: अधिक मुनाफा देने का लालच देकर एक लाख 92 हजार की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one lakh 92 thousand by luring more profit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। साइबर ठग आए दिन नए नए तरीकों से लोगों को अपनी बातों में उलझाकर तो कभी रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगी करने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गांव ठोल में सामने आया है। जहां पर एक कंपनी ने 20 से 60 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच देकर एक व्यक्ति से करीब एक लाख 92 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदीप कुमार वासी ठोल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जुलाई को एक कंपनी का व्हाटसएप मैसेज आया और बताया कि यह निवेश कंपनी है और उनकी कंपनी में राशि लगाने के बाद वे 20 से 60 प्रतिशत तक का लाभ देंगें। 29 जुलाई को उसेे टेलीग्राम पर जुड़ने को कहा गया इसके उपरांत उसे जियो बैंक के खाता में दो हजार रुपये जमा करवाने को कहा गया।
विज्ञापन

उसने उनके द्वारा बताए गए खाता में पैसे जमा करवा दिए। 29 जुलाई को उसके खाते में कम्पनी द्वारा 5 हजार रुपये जमा करवा दिए। इससे उसको यकीन हो गया और कम्पनी उसे अपनी बातों में उलझा कर उससे 15 हजार रुपये जमा करवाने का कहा। इसके द्वारा पैसे जमा करवाने के बाद उसे बातों में उलझा कर कई बार पैसे जमा करवाने को कहा और धीरे धीरे उससे करीब एक लाख 92 हजार रुपये जमा करवा लिए। जब उसने पैसे वापिस मांगे तो कम्पनी ने एक लाख 25 हजार रुपये और जमा करवाने की बात कही। उसके मना करने पर कम्पनी ने लगाई गई रकम वापिस देने से मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed