फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of millions in the name of sending to Spain, Kurukshetra

स्पेन भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud of millions in the name of sending to Spain, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्पेन भेजने के नाम पर 5.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को स्पेन का नकली वीजा व टिकट देकर ठगी की थी। गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।
इस्माइलपुर के रहने वाले मुकेश ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी कि वह अपने भाई को विदेश भेजना चाहता था। उसकी मुलाकात मोहाली के खरड़ वासी बलजीत सिंह से हुई थी। आरोपी ने उसके भाई मनोज को स्पेन भेजने का आश्वासन दिया था। 28 सितंबर 2019 उसने आरोपी को एक लाख रुपये नकद फाइल बनाने के लिए दिए थे। दो साल बाद एक अक्तूबर 2021 को आरोपी ने उसके भाई के फिंगर प्रिंट लेकर उससे एक लाख रुपये लिए थे। पांच अक्तूबर को आरोपी ने उसे फोन बताया कि वीजा प्रक्रिया के लिए 60 हजार रुपये देने होंगे। उसके भाई का मेडिकल व बीमा कराने पर 50 हजार रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोपी उसके खाते में 50 हजार रुपये मेडिकल व बीमा के लिए डलवाए थे। उसके बाद आरोपी ने टिकट के लिए एक लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने उन्हें वीजा व टिकट दिखाकर दिल्ली बुलाया था। उन्होंने वीजा व टिकट की जांच कराई तो वह फर्जी मिले थे। आरोपी ने उनके पैसे नहीं लौटाए उल्टा उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने उससे अलग-अलग समय पर 5.60 लाख रुपये हड़प लिए हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed