फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of four lakhs on the pretext of sending them to Armenia on work permit

Kurukshetra News: वर्क परमिट पर आर्मेनिया भेजने का झांसा दे चार लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Fraud of four lakhs on the pretext of sending them to Armenia on work permit
कुरुक्षेत्र। वर्क परमिट पर आर्मेनिया भेजने का झांसा देकर चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी राज शर्मा निवासी लक्ष्मण कॉलोनी ने शिकायतकर्ता को आर्मेनिया भेज दिया, जहां उसे प्रताड़ित कर और रुपये मांगे गए। किसी तरह वह अपनी टिकट कराकर भारत लौट आया।
विज्ञापन

कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में रविंद्र सैनी निवासी बाहरी ने बताया कि राज शर्मा ने उसे आर्मेनिया का वर्क परमिट दिलाकर भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे चार लाख रुपये मांगे थे। बात तय होने पर आरोपी ने उसे बगैर वर्क परमिट के ही आर्मेनिया पहुंचा दिया। जाने से पहले आरोपी वीजा संबंधी कोई भी जानकारी देने पर टालमटोल करता रहा। आर्मेनिया पहुंचने पर राज शर्मा का एक जानकार पवन कुमार उसे अपने साथ ले गया। आरोपी पवन ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही आरोपी उसे घर से पैसे मंगवाने के लिए प्रताड़ित करता रहा। उसने वापस जाने के लिए टिकट मांगी तो आरोपी ने धमकी दी। किसी तरह उसने अपने घर संपर्क कर टिकट बनवाई और घर लौट आया। रुपये लौटाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed