फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud

युवक को जापान भेजने के नाम पर हड़पे नौ लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
fraud
बाबैन। युवक को जापान भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये हड़पने व जापान की जगह इंडोनेशिया भेजकर उसे बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर दो बेटों सहित उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव भेणी निवासी लालचंद ने कहा कि उसका बेटा अमन विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात भूखडी निवासी अमरजीत सिंह के साथ हुई थी, जिसने उससे कहा कि उसका बेटा सुमित इंडोनेशिया में रहता है तथा उसने वहीं शादी की हुई है। सुमित का ससुर जापान में एक कंपनी का मालिक है, जिसे कंपनी में काम के लिए वर्करों की जरूरत है। वह उसके बेटे अमन को जापान में वर्क परमिट दिलवाकर कंपनी में भेज देगा।
विज्ञापन

इस पर साढ़े नौ लाख रुपये का खर्च देना होगा, जिसमें आठ लाख रुपये पहले तथा बकाया रकम बाद में देनी तय हुई थी। सारी बात तय होने के बाद अमरजीत ने अपने बेटे सुमित से भी फोन पर उसकी बात भी करवाई थी और सुमित ने भी उसके बेटे अमन को जापान में काम दिलवाने का आश्वासन दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अमरजीत द्वारा बताए गए एक्सिस बैंक के अकाउंट में रुपये जमा करवा दिये तथा एक लाख रुपये पहले ही कागजात के साथ पेशगी के तौर पर दिये थे। जनवरी में अमरजीत ने उसके बेटे की फ्लाइट जयपुर से जर्काता (इंडोनेशिया) के लिए करवा दी। जहां 26 जनवरी तक उसकी बात अपने बेटे अमन के साथ बात होती रही, लेकिन उसके बाद उसकी आज तक अपने बेटे अमन कुमार से कोई बात नहीं हुई है। इस बारे में जब उसने अमरजीत से पूछताछ की तो उसने धमकी देते हुये कहा कि उसका उसका बेटा सुमित उसके बेटे अमन को जान से मरवा देगा। उसे आशंका है कि सुमित ने ही उसके बेटे को बंधक बनाया हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुये अमरजीत सिंह उसके दोनों बेटे सुमित व सचिन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed