फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud

युवक जेब में रखे रहा एटीएम कार्ड और खाते से निकल गए 23 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
fraud
fraud - फोटो : Kurukshetra
बाबैन। न कोई फेंक कॉल आई और न ही उसने अपना एटीएम किसी को दिया। इसके बावजूद भी बैंक उपभोक्ता के खाते से 23 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस और बैंक अधिकारियों को सौंपी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और बैंक अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कसीथल गांव निवासी पिंकराज सैनी के साथ हजारों की ठगी हुई। पिंकराज ने बताया कि उसके एचडीएफसी, ब्रांच बाबैन के खाता में 73 हजार रुपये जमा थे, जिसमें से उसने 50 हजार रुपये शनिवार 28 दिसंबर को ही निकलवाए थे और उसके बाद खाता में 23 हजार रुपये जमा थे। पिंकू ने कहा कि रविवार 29 दिंसबर की सुबह करीब 8:45 पर उसके फोन पर तीन मैसेज आए और दो बार 10-10 हजार व तीसरी बार 3 हजार रुपये खाता से कट गए। यह सब देखकर दंग रह गया और गांव के ही कुछ जानकारों से इस संबंध में पूछताछ करने लगा। पिंकराज ने बताया कि उसके 23 हजार रुपये कटने के बाद उसके फोन में जो मैसेज आए हैं। उनसे अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह पता जींद के किसी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का या पंप के पास के एटीएम बूथ का था। पिंकराज ने बताया कि वह उस वक्त जींद नहीं था और न ही उसने किसी व्यक्ति को अपना एटीएम दिया था। बताया कि रविवार को उसके पास न कोई फ्रॉड कॉल और मैसेज आया है और ना ही कोई ओटीपी आया है। पिकंराज ने बताया कि इस संदर्भ में
विज्ञापन

पुलिस एवं बैंक अधिकारियों को शिकायत सौंप दी है।
पुलिस मामले की कर रही जांच
जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने इस संदर्भ में बैंक प्रबंधक से भी बातचीत की है। जैसे ही इस संदर्भ में कुछ तथ्य सामने आते हैं तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें ऑनलाईन ठगी से संबंधित शिकायत मिली है, जिसके आधार पर बैंक जांच कर रहा है। कहा कि शिकायतकर्ता के खाता से 23 हजार रुपये तीन बार में जींद में स्वैप हुए हैं, जिस पर कार्रवाई कर रहे हैं। जैसे ही जांच में कुछ सामने आएगा तो शिकायतकर्ता को सूचित किया जाएगा और पुलिस से सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed