फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud charges in the name of Digital Arrest

Kurukshetra News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud charges in the name of Digital Arrest
कुरुक्षेत्र। थाना साइबर टीम ने डिटिजल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंशु सिंह निवासी कडसरा जिला बस्ती यूपी हॉल निवासी मोती नगर दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 दिसंबर 2023 को साधू सिंह निवासी सिरसला रोड कामरेड काॅलोनी ने थाना साइबर में दी शिकायत में बताया था कि उसका परिवार कनाडा में रहता है। 12 जून 2023 को उसके पास एक अनजान व्यक्ति की कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने बताया की वह एडवोकेट जगमोहन सिंह बोल रहा है उसने बताया कि उसका भतीजा शिबू जो कनाडा में रहता है उसका किसी अंग्रेज की गाड़ी दुर्घटना हो गई। अंग्रेज की हालत गंभीर बनी हुई है वह इस समय आईसीयू में दाखिल है। उसके भतीजे शिबू को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर उसको अपने भतीजे की जमानत करवानी है तो उसके दो लाख रुपये लगेंगे। वह भतीजे द्वारा किए गए एक्सीडेंट की बात सुनकर घबरा गया। इसके बाद उसने आरोपी द्वारा दिए गये खाते में दो लाख रुपये जमा करा दिए। दो लाख रुपये जमा होने के बाद उस व्यक्ति ने फिर उसको फ़ोन करके 2.50 लाख रुपये की मांग की। आरोपी के बार-बार फोन करने पर उसको शक हुआ। इसके बाद उसने अपने भतीजे के बारे में जानकारी ली। जानकारी में पाया उसका भतीजा शिबू बिल्कुल सही सलामत है। बाद में पता चला कि उसके साथ डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed