फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud case in ismailabad kurukshetra

ज्वेलरी बनाने के नाम पर 7 लाख रुपये हड़पने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
fraud case in ismailabad kurukshetra
ज्वेलरी बनाने का बहाना बना कर सात लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी कुरुक्षेत्र को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना झांसा पुलिस ने एसपी कुरुक्षेत्र के आदेशानुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दलीप कुमार वासी अजराना कलां ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के लिए ज्वेलरी बनवाना चाहता था। उनके गांव का प्रवीण कुमार गांव झांसा में ज्वैलर का काम करता है। जब उसने प्रवीण से ज्वेलरी बनाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि दुकान पर आकर डिजाइन चेक कर लेना। दुकान पर जाकर उसने उनके द्वारा दिखाए गए डिजाइनों को पसंद किया और घर वापस आ गया।
विज्ञापन

उसके बाद 3 फरवरी 2019 को प्रवीण व देवीलाल वर्मा उसके घर पर आए और ज्वेलरी बनाने के नाम पर 2 लाख रुपये लेकर चले गए। आरोपियों ने उसे कहा कि ज्वेलरी कुछ हद तक तैयार कर दी गई हैं और बची हुई ज्वेलरी को तैयार करने के लिए उन्हें और पैसों की आवश्यकता है। उसके बाद आरोपी एक अप्रैल को उसके घर आए और तीन लाख रुपये लेकर चले गए। उसने कई बार आरोपियों से ज्वेलरी के बारे पूछा, लेकिन वे उसे टालते रहे। जब वह एक दिन दुकान पर गया तो आरोपियों ने उसे कहा कि आपके द्वारा चुने गए डिजाइन पुराने हैं। आजकल नए डिजाइन आए हैं। उस समय उन्होंने पुराने डिजाईन वाली तैयार ज्वेलरी भी दिखाई और कहा कि उनकी तरफ से ज्वेलरी तैयार है। उन्होंने कहा कि अभी सोने का भाव कम है और आगे सोने का भाव बहुत ऊंचाई पर जाने वाले हैं। उसे कहा गया कि और पैसा लगा सकते हैं तो लेटेस्ट डिजाइन के सोने के जेवरात बनाकर दे देंगे, जिससे काफी फायदा हो सकता है। वह उनकी बातों में आ गया।
विज्ञापन

उसने घर वालों से सलाह करने की बात कही और घर आ गया। आरोपी उसके घर पर ही पहुंच गए और परिजनों को अपने विश्वास में लेकर उनसे दो लाख फिर से ले गए। काफी दिनों तक इंतजार करने के बाद भी आरोपियों ने उसे ज्वेलरी नहीं दी और बहाना बना कर उसे टालते रहे। जब वह प्रमुख व्यक्तियों को साथ लेकर गया तो प्रवीण ने एक चेक डेढ़ लाख रुपये का अपने नाम से व एक अन्य चेक अपनी पत्नी राधिका के नाम से 7 लाख रुपये का दिया जिस पर प्रवीण के हस्ताक्षर थे। साथ में एक बयान हल्फीया भी दिया, जिसमें यह लिखा गया था कि अगर किसी कारण से ज्वेलरी सोना देने में असमर्थ रहते हैं तो ब्याज सहित पैसे लौटा देंगे। आरोपियों ने तसल्ली देने व धोखा देने की नीयत से चेक उन्हें दिए थे। अभी तक उन्होंने ज्वैलरी नहीं दी। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं तथा झूठे मुकदमों में फसाने की धमकी देते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed