{"_id":"69430725baae2cde6f06e91f","slug":"fraud-being-committed-by-sending-online-wedding-invitations-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-147082-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शादी का ऑनलाइन निमंत्रण भेजकर की जा रही ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शादी का ऑनलाइन निमंत्रण भेजकर की जा रही ठगी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यदि आपको मोबाइल फोन पर ऑनलाइन शादी का निमंत्रण पत्र मिले तो जरा संभल जाइये...। शादियों के सीजन में साइबर ठग ऑनलाइन शादी का कार्ड के रूप में एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल फोन हैक करके उन्हें चूना लगा रहे हैं।
कुछ समय में व्हाट्सएप और इमेल के माध्यम से ऑनलाइन निमंत्रण पत्र भेजने का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग अब न केवल दूसरे शहरों में रहने वाले बल्कि आसपास रहने वाले परिचित और रिश्तेदारों को भी मोबाइल फोन पर ऑनलाइन ही निमंत्रण पत्र भेजकर आयोजनों में आमंत्रित कर रहे हैं।
ऐसे में ठगी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे साइबर ठग भी इसका फायदा उठाते हुए शादी के निमंत्रण पत्र की सूरत में एपीके फाइल व्हाट्सएप ग्रुप और निजी नंबर पर भेजकर लोगाें का मोबाइल फोन हैक कर रहे हैं। फोन हैक कर साइबर ठग बैंक खाते से पैसे निकालने के साथ ही फोन में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी व फोटो, वीडियो आदि भी चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
अब पुलिस अधीक्षक ने साइबर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि साइबर ठगों के निशाने पर हर वे आदमी हैं, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़े हैं। आजकल साइबर ठग पर व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड भेजकर कॉल करते हैं और उनकी ओर से व्हाट्सएप पर भेजे गए कार्ड को स्वीकार करने के लिए कहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उस कार्ड पर क्लिक करता है उसके फोन में एक वायरस या हैकिंग एप इंस्टॉल हो जाता है और उसके माध्यम ठगी उसका खाता खाली कर देते हैं।