फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud accused arrested in Kurukshetra

यूके भेजने के नाम पर सात लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fraud accused arrested in Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। यूके भेजने का झांसा देकर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह वासी नैसी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 5 नवंबर को संदीप कुमार निवासी नैसी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। गांव के हरदेव ने उसे राजेश से मिलाया था। यूके जाने के लिए उनकी 13 लाख रुपये में बात तय हुई, जिसमें सात लाख एडवांस देने होंगे। राजेश ने उससे पासपोर्ट, 50 हजार रुपये, कागजात, दो स्टांप पेपर खाली तथा दो सिम आईडी पर देने की मांग की। हरदेव ने कहने पर उसने 50 हजार रुपये राजेश को दिए थे।
विज्ञापन

आरोपी के कहने पर उसने बैंक में अपने नाम से खाता खुलवाकर पांच लाख 53 हजार रुपये भी जमा कराए थे। कुछ दिन बाद हरदेव ने उसे राजेश के पास खाली चेक व 50 हजार रुपये लेकर बुलाया और उसने 50 हजार रूपये व 4 चेक साइन करके बिना रकम व तारीख भरे राजेश को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह चेक यूनिवर्सिटी ऑफ बैडफोर्डशायर यूके में एडमिशन के लिए बतौर सिक्योरिटी लिए थे। करीब पांच दिन बाद राजेश ने हरदेव को फोन पर बताया कि उसका ऑफर लेटर यूके से आ गया है। यह लेटर दिखाकर उसने चेक लगाकर उसके खाते से साढ़े 5 लाख रुपये फीस भरने के बहाने से निकाल लिए। काफी दिनों तक उसका वीजा न आने पर उसने हरदेव से संपर्क किया तो हरदेव ने उसे टरका दिया। कई माह तक उसका वीजा नहीं आया तो उसने अपनी रकम वापस मांगी।

इस पर हरदेव ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया तथा धमकी दी। तब 14 अप्रैल को उनकी हरदेव व एजेंट राजेश के घर पंचायत हुई, जिसमें उसने आश्वासन दिया कि वह पैसे वापस कर देगा, लेकिन तय समय पर आरोपी ने पैसे देने से इंकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी हरदेव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed