फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud 3 lakh and 30 thousand to send foreign

दिश भेजने के नाम पर तीन लाख 30 हजार की ठगी, दो के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
fraud 3 lakh and 30 thousand to send  foreign
सैनी माजरा एक युवक ने कुछ लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख 30 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रवि कुमार निवासी सैनी माजरा ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि चार माह पहले शिव कुमार और दिलबाग सिंह निवासी फरल से उसे व उसकी पत्नी को पुर्तगाल भेजने की बात हुई थी। इसके एवज में उन्होंने उससे तीन लाख 30 हजार रुपये की मांग की थी। बात तय होने के बाद उसने 29 अगस्त 2019 को उसे डेढ़ लाख रुपये और चार सितंबर 2019 को एक लाख 80 हार रुपये उसके घर से उक्त आरोपी लेकर गए थे। उसके पश्चात आरोपियों ने उन्हें मलेशिया भेज दिया। जब उन्होंने कहा कि पुर्तगाल की बात हुई थी तो आरोपियों ने उसने छह लाख रुपये की मांग करने लगे। मलेशिया में तीन माह रुकने के बाद उन्हें भारत वापस भेज दिया गया। जब उन्होंने पंचायत के माध्यम अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें 30 हजार रुपये देने की बात कही और एक-एक लाख के दो चेक दिए जो कि बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। जब उन्होंने आरोपियों से पैसे मांगे तो वे उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed