फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fourth round admission process continues in the Government Industrial Training Institute of the district.

Kurukshetra News: जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चौथे राउंड की दाखिला प्रक्रिया जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Fourth round admission process continues in the Government Industrial Training Institute of the district.
कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिलेभर की छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में तीन राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब चौथे राउंड की दाखिला प्रकिया जारी है। तीन राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उपलब्ध सीटों में से 50 से 60 प्रतिशत सीटें ही भर पाई हैं। हालांकि कई ट्रेड में उपलब्ध सीटों से चार से पांच गुना ज्यादा आवेदन आए थे, लेकिन आवेदन के मुताबिक दाखिला बहुत कम हुए है।
विज्ञापन


चौथे राउंड की प्रक्रिया जारी है, जिसमें मेधा सूची में नाम आए विद्यार्थियों को पांच अगस्त तक फिजिकल दस्तावेज सत्यापन कराने के बाद छह अगस्त तक फीस जमा करानी होगी। फीस जमा न कराने पर दाखिला अस्वीकृत माना जाएगा। उसके बाद छह अगस्त से संस्थान स्तर पर ओपन काउंसलिंग शुरु होगी, जिसमें रैंक कार्ड के आधार मेधा सूची लगाई जाएगी। उसके बाद मेधा सूची में नाम आए विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसलिंग के लिए संस्थान में पहुंचना होगा।
विज्ञापन

जिले के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विभिन्न कोर्सों की 1412 सीटों पर 6050 आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन दाखिला 50 से 60 प्रतिशत ही हो पाए हैं। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में विद्यार्थियों का अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। इन कोर्सों में 85 प्रतिशत दाखिले हो चुके हैं। दूसरे सभी कोर्सों में प्रत्येक आईटीआई में 40 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच अगस्त के बाद ओपन काउंसलिंग से होंगे दाखिले : जगमोहन
आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन का कहना है कि चौथी मेधा सूची की दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है, जिसमें पांच अगस्त तक दाखिले होंगे। उसके बाद सीटें खाली रह जाने पर ओपन काउंसलिंग की जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों को फिर से मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed