फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fourth member of fraud gang arrested

लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का चौथा सदस्य काबू, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fourth member of fraud gang arrested
सीआरपीएफ के जवान को लोन दिलवाने के बहाने साढ़े 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने गिरोह के चौथे सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल व सिम बरामद की। आरोपी कपिल चौहान वासी राज कंपाउंड ओल्ड पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद (यूपी) को चार जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि तीन मार्च को सिंदर पाल वासी गुमथला गढू ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात है। वह अपनी 98वीं बटालियन के साथ कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी पर तैनात है। एक दिन उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम मनीष कुमार बताया था। उसने बताया कि वह एक निजी कंपनी से बोल रहा है और लोन दिलाने का काम करता है। वह उसकी बातों में आ गया और उसके कहे अनुसार उसे जरूरी कागजात भेजे थे। उसके बाद उसने उससे अलग-अलग खातों में 14,46,622 रुपये जमा कराए थे, मगर न तो उसे कोई लोन दिलाया और न ही उसके पैसे वापस किएथे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच साइबर सेल को दी थी।
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए टीम ने आरोपी ऋषिकेश तिवारी हाल वासी जनता फ्लैट नया खंड द्वितीय इंद्रापुरम गाजियाबाद व महिला कोमल वासी जनता मजदूर कॉलोनी न्यू जफराबाद भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह की सदस्य पूजा सक्सेना को गिरफ्तार करके कब्जे से चार मोबाइल बरामद किए थे तथा तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अन्य आरोपी कपिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया है। आरोपी को चार जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed