फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four youths escaped with Rs 30,000 after assaulting a truck driver

Kurukshetra News: ट्रक चालक से मारपीट कर चार युवक 30 हजार रुपये लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Four youths escaped with Rs 30,000 after assaulting a truck driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पिपली के नजदीक कार सवार युवकों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट की। आरोपी ट्रक चालक से लोन की किस्त के नाम पर 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। साथ ही यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में महेंद्र पाल निवासी करतारपुर जिला रोपड़ (पंजाब) ने बताया कि पंजाब से वह अपने ट्रक में साइकिल का सामान लोड करके वर्धमान बंगाल के लिए चला था। रात करीब नौ बजे पिपली के सामने जीटी रोड पर पहुंचा तो एक सफेद रंग की कार अचानक उसके ट्रक के आगे आकर रुक गई। इस कार से चार युवक नीचे उतरे और उसे भी ट्रक से नीचे उतार लिया। आरोपियों ने उसे धमकाया कि उसके ट्रक की बैंक लोन की कई किस्त बकाया है।
विज्ञापन

वह बैंक की तरफ से आए हैं और उसे बैंक की किस्त देनी होगी। इसी दौरान आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने बैंक वालों को कॉल करनी चाही, मगर बातचीत नहीं हो पाई। उसने उन आरोपियों को 30 हजार रुपये अपने ट्रक की लोन किस्त दे दी, क्योंकि उसके ट्रक की एक किस्त बकाया थी। किस्त लेकर आरोपी कार में बैठकर मौके से भाग गए। आरोपियों ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed