फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four trains were cancelled, five were delayed, passengers faced problems

Kurukshetra News: चार ट्रेनें रही रद्द, पांच देरी से चलीं, यात्रियों ने झेली परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Four trains were cancelled, five were delayed, passengers faced problems
कुरुक्षेत्र। रेल यातायात प्रभावित होने का असर बुधवार को भी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर नजर आया। दिल्ली मंडल के पलवल रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम जारी है, जिससे पिछले कई दिनों से जहां चार के करीब ट्रेनें हर रोज रद्द हो रही हैं तो वहीं कई ट्रेनें देरी से भी चल रही हैं। इन ट्रेनों के रद्द व देरी से चलने के कारण कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री घंटों ट्रेनों के आने का इंतजार करने पर मजबूर हैं। जबकि ट्रेनों के रद्द होने से अब तक रेलवे को भी लाखों का फटका लग चुका है हालांकि अभी 17 सितंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहने की संभावना रेल प्रशासन की ओर से जताई जा रही है, जिससे 18 सितंबर को ही यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन





ये ट्रेनें रही रद्द (अप व डाउन)
ट्रेन संख्या-----नाम
11057 मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस----रद्द
11058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस---रद्द
12919 मालवा एक्सप्रेस----रद्द
12920 मालवा एक्सप्रेस ---रद्द


ये ट्रेनें चलती रही देरी से (अप व डाउन)
12716 सचखंड एक्सप्रेस---तीन घंटे पांच मिनट
11841 खजुराहो एक्सप्रेस-------दो घंटे 10 मिनट
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस------दो घंटे 51 मिनट
12311 नेताजी एक्सप्रेस---एक घंटा 10 मिनट
14033 जम्मू मेल--------40 मिनट



तीन घंटे देरी से रही ट्रेन : मुकेश कुमार
यात्री मुकेश कुमार ने बताया कि सचखंड एक्सप्रेस तीन घंटे के करीब देरी से चलती रही, जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के देरी से आने की सूचना रेलवे स्टेशन पर आने के बाद ही पता चल पाई। सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन से फरीदाबाद के लिए सफर करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन





चार ट्रेनें रही रद्द : शंकर लाल मीणा

स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि पलवल रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम अभी चल रहा है। इसके कारण चार ट्रेनें रद्द रही है, जबकि दूसरी ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed