{"_id":"66c7df63c4affcdb730fbde4","slug":"four-trains-were-canceled-and-many-were-running-late-passengers-faced-problems-at-the-station-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-122953-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चार ट्रेनें रद्द तो कई चलती रही देरी से, स्टेशन पर यात्रियों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चार ट्रेनें रद्द तो कई चलती रही देरी से, स्टेशन पर यात्रियों ने झेली परेशानी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। रेलवे लाइनों की मरम्मत का काम होने के चलते रेल यातायात वीरवार को भी प्रभावित रहा, जिससे यात्री दिनभर परेशान रहे। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनें रद्द रही तो कई देरी से भी चलती रही। पिछले तीन दिनों से रेल लाइनों की मरम्मत का काम होने से लगातार रेल यातायात पर असर पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री ट्रेनों के देरी से आने की सूचना पाकर मायूस हो गए और मोबाइल व पूछताछ केंद्र से बार-बार ट्रेनों की जानकारियां लेते रहे। रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भीड़ लगी रही। उमस भरी गर्मी में यात्रियों ने घंटों ट्रेनों का इंतजार किया, जिससे स्टेशन पर मेले जैसा माहौल बना रहा।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज 11 हजार के करीब यात्रियों का आना जाना लगा रहता है साथ ही 50 से ज्यादा ट्रेनें भी स्टेशन से होकर गुजरती हैं। दिल्ली व पंजाब में ब्लॉक आने पर रेलवे लाइनों की मरम्मत का काम किया जाता है, जिससे ट्रेनों पर असर पड़ता है।
काफी देर तक करना पड़ा इंतजार : धर्मबीर
यात्री धर्मबीर का कहना है कि वीरवार को मालवा एक्सप्रेस से जम्मूतवी के लिए सफर करना था, लेकिन ट्रेन तीन घंटे तक देरी से चलती रही। स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करने से परेशानी हुई। स्टेशन पर आने के बाद ही ट्रेन के देरी से होने का पता चला।
विज्ञापन
ब्लाॅक आने पर की जाती हैं रेल लाइनों की मरम्मत
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि कहीं भी ब्लॉक आने पर रेलवे लाइनों की मरम्मत की जाती हैं, जिससे रेल यातायात प्रभावित होता है।