फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four percent wheat lifting is still pending in grain markets, 518186 MT has been procured

Kurukshetra News: अनाज मंडियों में अभी भी गेहूं का चार फीसदी उठान बाकी, 518186 एमटी की जा चुकी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Four percent wheat lifting is still pending in grain markets, 518186 MT has been procured
कुरुक्षेत्र। जिले में गेहूं खरीद सीजन अब निपटने की ओर है। अधिकतर अनाज मंडियों में गेहूं की आवक शून्य हो चुकी है लेकिन सरकार की ओर से खरीद 15 मई तक जारी रखी जाएगी। अभी तक 518186 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई जबकि चार फीसदी उठान बाकी है।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अमीन में 2590 एमटी, बाबैन मंडी में 26026 एमटी, भौर सैंयदा में 4072 एमटी, गुमथला गढू में 20803 एमटी, इशाक में 4251 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी में 47114 एमटी, झांसा मंडी में 10356 एमटी, कराह साहब में 9303 एमटी, थानेसर मंडी में 52611 एमटी, लाडवा मंडी से 58701 एमटी, नलवी में 930 एमटी, नीमवाला में 4864 एमटी, पिहोवा मंडी में 38526 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन मंडी में 12400 एमटी, पिपली मंडी से 14780 एमटी, शाहाबाद से 25750 एमटी गेहूं, थाना में 3194 एमटी गेहूं, ठोल मंडी से 15500 एमटी गेहूं खरीद गया है।
विज्ञापन


हैफेड की ओर से अजराना कला में 3443 एमटी, बोधनी मंडी में 3939 एमटी, चढूनी जाटान मंडी में 2055 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 27766 एमटी गेहूं, झांसा मंडी में 1032 एमटी गेहूं, किरमच में 1821 एमटी, थानेसर 31943, लाडवा मंडी में 12816 एमटी, लुखी में 3359 एमटी, मलिक पुर में 6306 एमटी, पिहोवा मंडी में 21150 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्सटेंशन में 11797 एमटी, पिपली मंडी में 9667 एमटी गेहूं, शाहाबाद मंडी में 17271 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह हरियाणा वेयर हाउस की ओर से बारना में 3075 एमटी, बोधनी में 2722 एमटी, ठोल में 6253 एमटी गेहूं खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के खातों में भेजे 1237 करोड़
किसानों के खातों में गेहूं खरीद के 1237 करोड़ नौ लाख 83 हजार 363 रुपये भेजे जा चुके हैं। सरकार के निर्देशानुसार उठान के 48 घंटे में किसानों के खाते में पेमेंट भेजी जा रही है। उठान के अनुसार 96 प्रतिशत गेहूं का पैसा किसानों के खाते में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed