फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   four peoples died by road accident. two injured

हादसों में गई चार की जान, दो जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
four peoples died by road accident. two injured
नेशनल हाईवे और न्यू बस स्टैंड के निकट हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों सहित चार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को सोनीपत। बड़ी सड़क दुर्घटना जीटी रोड स्थित गांव धनतौड़ी के निकट हुई। चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र की तरफ आ रहे युवकों की गाड़ी सड़क पर खड़े कैंटर में जा घुसी, जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। वहीं, जीटी रोड स्थित गांव प्रतापगढ़ मोड़ के निकट ढाबे पर चाय पीने रुके दो व्यक्ति ट्रक की चपेट में आए गए, जिसमें बिहार वासी 35 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 45 वर्षीय हरिओम पुत्र छत्रपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उधर, न्यू बस स्टैंड के निकट हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से करनाल के गांव गुंटो वासी 60 वर्षीय रघुबीर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने उक्त मामलों में शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहाबाद: शुक्रवार सुबह साढ़े 6 बजे शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर गांव धंतौड़ी के पास देसवाल ढाबा के सामने चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र की ओर जा रही कार सड़क पर खड़े कैंटर के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार 28 वर्षीय अमित पुत्र रमेश कुमार निवासी लाख बुआना, थाना इसराना पानीपत और 28 वर्षीय जितेंद्र पुत्र राम सिंह निवासी इसराना पानीपत की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके तीसरे साथी 34 वर्षीय सोनू पुत्र रोहताश, मखीजा कॉलोनी पानीपत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया गया कि युवकों का फ्लेक्स प्रिंटिंग का काम था। इसी सिलसिले में वे तीनों चंडीगढ़ गए थे। थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि तीन युवक अमित, मिनक व जितेंद्र एक दिन पहले ही वीरवार रात को किसी काम से चंडीगढ़ गए थे और शुक्रवार को तड़के वहां से वापस पानीपत के लिए चले थे, लेकिन जब युवकों की कार सुबह करीब साढ़े 6 बजे शाहाबाद के गांव धंतौड़ी के पास पहुंची तो कैंटर के नीचो जा घुसी। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई कुलदीप कुमार, रणबीर सिंह और हेल्पर्स की टीम मौके पर पहुंची। जहां कड़ी मशक्कत के बाद शवों व घायल को गाड़ी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

गुंटो निवासी 60 वर्षीय रघुबीर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे न्यू बस स्टैंड के नजदीक सड़क पर खड़ा था। इसी बीच कैथल से यमुनानगर तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज बस के पीछे टायर की चपेट में आ गया। जैसी ही दुर्घटना घटी तत्काल बस चालक व परिचालक घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान रघुबीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ वासी 45 वर्षीय हरिओम पुत्र छत्रपाल और बिहार वासी 35 वर्षीय राकेश कुमार वीरवार देर रात सोनीपत से लुधियाना मुर्गियों से भरा कैंटर ले जा रहे थे। वे वीरवार रात साढ़े 11 बजे प्रतापगढ़ मोड़ पर स्थित चाय पीने के लिए ढाबे पर रुके थे। इसी बीच अंबाला की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरिओम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि राकेश कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। परिजनों के कुरुक्षेत्र पहुंचने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed