फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   four peoples died by corona, 32 new positive case found

कोरोना से 4 की मौत, 32 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
four peoples died by corona, 32 new positive case found
कोरोना से होेने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को भी 22 वर्षीय युवती सहित चार महिलाओं की कोरोना से मौत की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 328 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

उधर, वीरवार को 25 ग्रामीणों सहित 32 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं, जबकि 98 मरीजों को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। कुरुक्षेत्र में अब महज 491 एक्टिव केस ही रह गए हैं। इनमें से 16 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल और 118 को जिले के अन्य निजी और सरकारी अस्पतालों दाखिल कराया गया है। हालांकि पिछले कई दिनों से गनीमत है कि लगातार कुरुक्षेत्र में रिकवरी रेट बढ़ता जा रहा है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। अब तक 20835 लोगों कोरोना की जंग को जीत चुके हैं और जिले में अब सिर्फ 491 ही कोरोना एक्टिव केस रह गए हैं। इस समय कुरुक्षेत्र में 96.22 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 6.06 फीसदी और मृत्यु दर 1.51 फीसदी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

अब तक कुरुक्षेत्र में 328 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। विभाग ने वीरवार को वार्ड-5 महादेव मोहल्ला थानेसर निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पटियाला बैंक कॉलोनी कुरुक्षेत्र निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला, नजदीक जैनपुर गोबिंदगढ़ निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला और जंदेड़ी शाहाबाद निवासी 22 वर्षीय युवती की मौत की पुष्टि की है। महादेव मोहल्ला वासी महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। पटियाला बैंक कॉलोनी वासी महिला को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन पर रखा गया, जबकि गोबिंदगढ़ वासी महिला की अस्पताल में ले जाते वक्त बीच में ही मौत हो गई थी और 22 वर्षीय युवती को मृत हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 21654 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक लिए गए 358504 में से 335956 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुनियारपुर, मथाना, पट्टी किशनपुरा, पलवल, शंकर कॉलोनी, कौलापुर, खैरी, खेड़ी मारकंडा, बीड़ मथाना, उंटशाल, पिपली, किरमिच, ज्योतिसर, लुखी रामनगर, खेड़ी रामनगर, अजराना कलां, तिगरी, खालसा, भैंसी माजरा, रतगल, सेक्टर-3, 4, 5, 7, 30, थानेसर वार्ड-1, 7, 21, 31, सुभाष गली, रेलवे रोड, परशुराम कॉलोनी सहित 69 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही उपायुक्त ने इन क्षेत्रों को सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले के मुकुरपुर, मथाना, खेड़ी मारकंडा, सराय सुखी, उमरी, खानपुर कोलिया, गादली, बीड पिपली, जिरबड़ी, सिरसमा, शादीपुर शहीदां, बिहोली और कमोदा सहित अन्य जगह में बनाए गए 104 कंटेनमेंट और बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को भी अभी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों की पालना करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed