फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four people got burnt at two places after coming in contact with high tension line.

Kurukshetra News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो जगहों पर चार लोग झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Four people got burnt at two places after coming in contact with high tension line.
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। अलग-अलग दो जगहों पर 33 केबी हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से चार लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें अस्पतालों में उपचाराधीन कराया गया। एक हादसा कुरुक्षेत्र के लोटस ग्रीन सिटी में हुआ तो दूसरा इस्माईलाबाद क्षेत्र के ठोल की अनाजमंडी में हुआ। दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर नौ में गत दिवस लाइट ठीक करने का काम किया जा रहा था जिसके बाद दो कर्मी नीतिन व अंकुश वापस आ रहे थे। इसी बीच लंबी सीड़ी 33 केबी तारों से टकरा गई, जिसमें करंट आ गया। इस करंट के कारण दोनों कर्मी बुरी तरह झुलस गए। एक कर्मी के सारे कपड़े व जूते भी जल गए। इन दोनों कर्मियों को लोगों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद तारों से छुड़वाया और दोनों को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

सेक्टर नौ के प्रधान सुखविंद्र सिंह ने कहा कि ग्रीन सिटी में स्थित स्कूल के सामने और मंदिर के साथ 33 केबी के तार गुजर रहे हैं, जो काफी नीचे है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। यहां हर समय स्कूल की बसें भी खड़ी होती है और ऐसे में भी कोई दूसरा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। यहां तक कि इन्हीं तारों के नीचे से पार्क भी विकसित होना प्रस्तावित है। इस घटना के बाद बिजली अधिकारियों को भी अवगत कराया गया तो वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी व राज्यमंत्री सुभाष सुधा को भी मांगपत्र सौंपा जाएगा। इस मौके पर सतनायराण सिंगला, अजय गोयल, विकास गु्प्ता, राजीव कुमार, नर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाई टेंशन तारों के संपर्क में आई सीढ़ी, डेकोरेशन का काम कर रहे दो लोग झुलसे
इस्माईलाबाद। ठोल गांव अनाज मंडी में हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह से झुल गए, जिन्हें निजी अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया।
इस्माईलाबाद निवासी जयकुमार गुप्ता ने गांव ठोल अनाज मंडी में किसी दुकान पर डेकोरेशन के लिए लाइटें लगा रखी थी। लाइट खराब होने की शिकायत मिलने पर वे बिजली मैकेनिक के साथ लाइट ठीक करने के लिए पहुंचे। जब वे लाइट ठीक कर रहे थे तो उनकी लोहे की सीढ़ी ऊपर जा रहे हाई टेंशन तारों से छू गई, जिससे उन दोनों के पैर और हाथ बुरी तरह झुलस गए। वे दोनों बेहोश होकर वहीं गिर गए। गनीमत यह रही कि उनकी सीढ़ी हाई टेंशन तारों से जल्द ही छूट गई। कुछ देर बाद किसी ने उनको वहां बेहोश पड़ा देखा और शोर मचाया। आसपास से लोग वहां पहुंचे तो दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वे देर शाम तक उपचाराधीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed