फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   four patient died from corona, 259 effected

कोरोना से चार की मौत, 259 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
four patient died from corona, 259 effected
जिले में शुक्रवार को पांच लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। जबकि 259 नए संक्रमित सामने आए हैं। जिले में अब तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 241 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत हो गया है। वहीं जिले में इस समय सैंपल पॉजिटिव रेट 6.21 प्रतिशत और रिकवरी रेट 86.94 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

पिछले करीब 45 दिनों से लगातार हो रही मौत से शहरवासियों में खौफ बढ़ता जा रहा है। कोरोना पर काबू पाने के लिए प्रशासन द्वारा जागरूकता के साथ वैक्सीनेशन को लेकर लगातार जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि जिले से 353 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 259 नए केस सामने आए है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 17253 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अभी तक लिए गए 321629 में से 299584 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव सेक्टर 4 कुरुक्षेत्र निवासी 29 वर्षीय युवक, गांव धुराला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, गांव इस्माईलाबाद निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, गांव गोलपुरा भौक्कर माजरा शाहाबाद निवासी 44 वर्षीय महिला व्यक्ति और गांव रतगल कुरुक्षेत्र निवासी 50 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 19843 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 321629 में से 299584 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इनमें से 17253 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 241 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 2349 एक्टिव केस है।
फोटो नंबर: 19
ऑक्सीजन सिलिंडर ने मिलने पर गुस्साए एंबुलेंस चालकों ने जताया रोष
- थीम पार्क में खड़ी की सभी एंबुलेंस, सूचना मिलते ही विधायक ने दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग को जिला के निजी एंबुलेंस चालकों ने शुक्रवार को रोष जताया। सभी चालकों ने अपनी एंबुलेंस थीम पार्क में खड़ी कर दीं। मामले विधायक तक पहुंचा तो उन्होंने फोन पर एंबुलेंस चालकों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
एंबुलेंस चालक मोहन ने कहा कि पहले जहां वे 500 रुपये लोकल ले रहे थे और शाहाबाद, पिहोवा व दूसरे कस्बा ले जाने के लिए 1500 रुपये ले रहे थे। कोरोना के चलते अब स्वास्थ्य विभाग ने इसे घटाकर 15 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है, जिसमें उनका गुजारा नहीं हो रहा। वे दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। अपनी जान की परवाह किए बगैर मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाते हैं।
अब स्वास्थ्य विभाग ने उन पर पाबंदी लगा दी हैं, जोकि सरासर गलत है। अब उन्हें ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही। उन्हें ऑक्सीजन देने से मना कर दिया गया है। जबकि उन्हें ऐसे भी मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ता है, जिनका ऑक्सीजन स्तर घट चुका होता है। रोष जताने के लिए उन्होंने एंबुलेंस को पार्क में खड़ा कर दिया है। चालकों के अनुसार जब उनके पास जरूरत का सामान ही नहीं होगा तो वे एंबुलेंस में मरीजों को ले जाकर जान जोखिम में क्यों डाली जाए, इसलिए एंबुलेंस खड़ी कर दी गईं हैं। विधायक के आश्वासन के बाद एंबुलेंस चला दी गई। इस मौके पर सुखदेव, राजबीर, ईश्वर, रोशन, विपिन, जसमेर व सुनील उपस्थित रहे।

---
फोटो 21
ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बाजारों का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। लाडवा से बतौर तहसीलदार सेवानिवृत्त हुए हरीश कालड़ा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पदभार संभाला है। पदभार संभालते ही उन्होंने बाजारों, होटलों, ढाबों, मेन बाजार में लगी सब्जी की रेहड़ी फड़ी आदि का दौरा कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हरीश कालड़ा ने मेन बाजार में रेहड़ी फड़ी वालों को दिए गए स्थान पालिका बाजार में भेजा। वहीं उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुछ दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे है। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही पर्चा दर्ज भी कराया जाएगा। बगैर मास्क लगाए सड़कों पर घूमने वाले लोगों का चालान करने के साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed