{"_id":"61102f4e8ebc3ef3932c188e","slug":"four-named-including-unknown-for-gang-rape-and-abortion-kurukshetra-news-knl793458123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म व गर्भपात करवाने के आरोप में अज्ञात सहित 4 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म व गर्भपात करवाने के आरोप में अज्ञात सहित 4 नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने, गर्भवती होने पर गर्भपात कराने, अश्लील वीडियो बनाकर डराने धमकाने, युवती को बंधक बनाकर अपने घर पर रखने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शाहाबाद पुलिस ने अज्ञात सहित 4 लोगों को नामजद किया है।
पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रवेश, परमजीत, संदीप, कमलजीत और अन्य युवक पर आरोपी लगाए हैं। कहना है कि करीब 3-4 महीने पहले प्रवेश और परमजीत नामक महिला उसकी माता के पास आई और उसे सफाई का काम दिलवाने का झांसा दिया। माता उनकी बातों में आ गई। दोनों महिलाओं ने उसकी माता को आश्वासन दिया कि उनका घर शाहाबाद में है और उसकी बेटी उनके घर रहकर ही सफाई का कार्य करेगी और अच्छा वेतन भी मिलेगा। आरोप है कि उपरोक्त महिलाओं ने उसे कमरे पर कैद कर लिया और उसे घर में ही बंदी बनाकर घर का सारा कामकाज कराती रहीं। लगभग एक महीने के बाद परमजीत कौर की शह पर संदीप, कमलजीत और एक अन्य युवक ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। जब शिकायतकर्ता ने कई बार विरोध करना चाहा तो उन्होंने उसे डराया और धमकाया कि यदि उसने किसी को बताने या शोर मचाने की कोशिश की तो उसे जान से मार देंगे।
आरोपियों ने उसके साथ काफी दिन दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र में एक नर्स के पास ले गए और उसका गर्भपात करवा दिया। उसने परिजनों को बात बताई। इससे पहले कि उसके परिजन आरोपियों के खिलाफ कोई कदम उठाते तो उपरोक्त सभी आरोपियों ने सलाह मशविरा करके उसके परिजनों हमला कर दिया। पड़ोसियों ने बीच बचाव कराकर उसके परिजनों को बड़ी मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। उसके परिजनों ने गांव में पंचायत को बुलाया, लेकिन पंचायत में आरोपी नहीं आए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।