फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four members of a family in a car injured due to roadways bus collision, send a case

रोडवेज बस की टक्कर लगने से कार में सवार एक परिवार के चार सदस्य घायल, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Four members of a family in a car injured due to roadways bus collision, send a case
इस्माईलाबाद। हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर लगने से एक ही परिवार के कार सवार दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस की टक्कर से कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार चालक की शिकायत में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सलीमदीन वासी पेगा थाना अलेवा (जींद) ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वह डेराबस्सी (पंजाब) में एक कंपनी में नौकरी करता है। एक मार्च को वह अपनी कार में गांव पेगा से डेराबस्सी के जा चला था। कार में उसका पिता रोशन सिंह, माता कमला व बहन रुबीना भी मौजूद थी। जैसे ही वे इस्माईलाबाद के पास नेशनल हाईवे पर चम्मू कलां मोड़ से आगे पहुंचे तो सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो की बस ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी, जिससे वे चारों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक मौके का फायदा उठाकर बस को छोड़कर वहां से भाग गया। लोगों की मदद से उन्हें एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में लाया गया जहां पर उसके पिता को ज्यादा चोट लगने के चलते अंबाला रेफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed