फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four eminent scientists of the country were selected for the Goel Award

देश के चार विख्यात वैज्ञानिकों का गोयल पुरस्कार के लिए हुआ चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Four eminent scientists of the country were selected for the Goel Award
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने देश के चार विख्यात वैज्ञानिकों, प्रो. एनके मेहरा (एम्स, नई दिल्ली), प्रो. ए अजयाघोष (सीएसआईआर, निस्ट, थिरुवनंथपुरम), प्रो. श्याम सुंदर (बीएचयू वाराणसी) एवं प्रो. रोहिनी गोडबोले (आईआईएससी, बैंगलोर) का चयन गोयल पुरस्कार के लिए किया है। प्रत्येक पुरस्कार में एक मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं दो लाख रुपये नकद शामिल हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति एवं चयन समिति के अध्यक्ष प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि इन वैज्ञानिकों ने क्रमश: व्यवहारिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान में विशेष योगदान दिया है।
विज्ञापन

चयन समिति के उपाध्यक्ष एवं डोनर स्व. राम एस गोयल के नॉमिनी प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि प्रो. मेहरा ने ट्रांसप्लांट इम्यूनोलॉजी एवं इम्यूनो जेनेटिक्स के क्षेत्र में, जबकि प्रो. अजयाघोष ने बायोलॉजी में मटेरियल केमिस्ट्री के उपयोग पर विशिष्ट काम किया है। प्रो. श्याम सुंदर वाइसेरल लेशमैनियासिस (काला-अजार) के उपचार में अग्रणी रहें हैं और उनके द्वारा विकसित दवा मिल्टेफास्टिन कई देश प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मश्री प्रो. रोहिनी गोडबोले ने हाई एनर्जी फिजिक्स में विशेष योगदान दिया है। प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि प्रो. गोडबोले ने लीलावतीज डॉटर पुस्तक का संकलन किया है, जिसमें प्रसिद्ध भारतीय महिला वैज्ञानिकों के योगदान को बताया गया है।
गोयल पुरस्कार की स्थापना 1992 में बसे एनआरआई. स्व. राम एस गोयल द्वारा की गई है। चयन समिति के संयोजक प्रो. संजीव अरोड़ा ने अवगत कराया कि ये पुरस्कार सौ से अधिक प्रसिद्ध वैज्ञानिकों को दिया जा चुका है, जिनमें डॉ. सीएनआर राव, डॉ. आरए माशेलकर और डॉ. कस्तूरीरंगन आदि प्रमुख हैं।

प्रो. संजीव अरोड़ा ने बताया कि इन पुरस्कारों के अतिरिक्त 45 वर्ष के कम आयु के चार युवा वैज्ञानिकों का चयन भी शीघ्र ही कर लिया जाएगा। इन आठों वैज्ञानिकों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन इस साल के अंत तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ही देश का एक मात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जो विभिन्न वैज्ञानिकों को सम्मानित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed