फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four and a half lakh rupees were cheated from three consumers including a student

Kurukshetra News: छात्र समेत तीन उपभोक्ताओं से ठगे साढ़े चार लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Four and a half lakh rupees were cheated from three consumers including a student
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके से छात्र समेत तीन उपभोक्ताओं के साथ साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में सुनील कुमार निवासी किरमिच ने बताया कि पिछले महीने विदेशी नंबर से उसके व्हाट्सएप पर एक महिला जुलियन की कॉल आई, जिसने खुद को आर्मी ऑफिसर बताया था। धीरे-धीरे उसकी जुलियन से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

21 अक्तूबर को जुलियन ने उसे कॉल कर बताया कि वह भारत आ रही थी, मगर दिल्ली एयरपोर्ट पर उसका कुछ निजी सामान पकडा गया। इसे छुड़ाने के लिए उसे कुछ रुपये की जरूरत है। वह वापस इटली पहुंचकर यह रकम उसे लौटा देगी और उसने खाता नंबर दे दिया। विश्वास करके उसने जुलियन के बताए खाते में 71,400 रुपये आरटीजीएस करा दिए। कुछ देर बाद दोबारा उसकी कॉल आई तथा खाते में और रुपये डालने के लिए कह दिया। उसने दोबारा 1.99 लाख रुपये आरटीजीएस करा दिए। तीसरी बार कॉल आई तो उसने चार लाख रुपये की मांग की, जिस पर उसे शक हुआ। उसने रुपये डालने से मना कर दिया, जिसके बाद से जुलियन ने उससे बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन

उधर, कुनाल निवासी शाहाबाद ने बताया कि वह कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। दो महीने पहले 15 अगस्त को उसने ऑनलाइन खाना मंगवाया था। काफी देर तक खाना नहीं आया तो उसने एप खोलकर शिकायत कर दी। कुछ देर बाद उसे नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई, जिसने उससे ऑर्डर नंबर पूछकर उसकी समस्या सुनी और ऑर्डर रद्द करने के लिए उसके नंबर पर लिंक भेज दिया। जैसे ही उसने लिंक खोला तो उसके मोबाइल की स्क्रीन साझा हो गई। उसने आरोपी के कहने पर अपना गूगल-पे खोलकर जांच की तो उसके अकाउंट से 81,682 रुपये और 15,001 और 2,501 रुपये समेत कुल 99,184 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोल्ड ड्रिंक के नाम पर ठगी
विशाल शर्मा निवासी सेक्टर-सात ने बताया कि वह कोल्ड ड्रिंक बेचने का काम करता है। इस सप्ताह 22 अक्तूबर को उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई, जिसने खुद को नगर पालिका का कर्मी गुप्ता बताकर सस्ते दाम पर पकड़ी गई कोल्ड ड्रिंक बेचने का झांसा दिया। उसने अपने ड्राइवर सचिन को नकदी देकर गुप्ता के बताए गए कार्यालय भेज दिया। आरोपी ने उसे बताया कि रेड बुल कोल्ड ड्रिंक की पेटी मार्केट में 32 हजार रुपये की है, जिसे वह 20 हजार रुपये में बेच देगा। सचिन ने स्कैनर की मदद से आरोपी के खाते में 20 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। बकाया 39 पेटी के 60,800 रुपये नकद आरोपी को पकड़ा दिए। सचिन रसीद लेकर आरोप के गोदाम चला गया, मगर आरोपी मौके पर नहीं आया। फोन करने पर उसका नंबर भी बंद मिला। शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed