फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Foundation stone laid for a Chaupal worth Rs 15.71 lakh in Gharaasi

Kurukshetra News: घराड़सी में 15.71 लाख की चौपाल का किया शिलान्यास

Tue, 19 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 19 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for a Chaupal worth Rs 15.71 lakh in Gharaasi
कुरुक्षेत्र। विकास कार्यों का ​शिलान्यास करने के दौरान ग्रामीणों का मुंह मीठा करवाते पूर्व राज्
कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सोमवार को थानेसर विधानसभा के गांव घराड़सी में 15.71 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली पाल समाज की चौपाल का शिलान्यास किया। जांगड़ा चौपाल के अधूरे निर्माण कार्य को 3 लाख की लागत से पूरा करने का कार्य किया गया। जनस्वास्थ्य विभाग के तरफ से 5090 मीटर पीने के पानी की पाइपलाइन डलवाने के कार्य का भी शिलान्यास किया। पूर्व राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास भेजकर पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांवों में बिजली सप्लाई शहरों की तर्ज पर मिल रही है। अब सरकार ने बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए सोलर योजना लागू की है। जो नागरिक अपने घर पर सोलर सिस्टम लगवाता है उसको केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 78 हजार और प्रदेश सरकार की तरफ से 60 हजार रुपए की सबसिडी दी जा रही है। जिन परिवारों की आय और बिजली बिल सरकार की योजना के अनुसार होगा, उनको दो किलोवाट का सोलर सिस्टम दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए इस योजना में आवेदन करने को कहा। पूर्व सरपंच राजेंद्र, सुरेश, मनीष जांगड़ा, शीशपाल, रामकिशन पाल, पाला राम, शमशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed