{"_id":"67ee64917930f5251f097a6c","slug":"former-soldier-murdered-in-shahabad-kurukshetra-attacked-with-a-spear-two-cousins-accused-of-murder-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पूर्व फौजी की हत्या, भाले से किए वार; दो चचेरे भतीजों पर मर्डर का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पूर्व फौजी की हत्या, भाले से किए वार; दो चचेरे भतीजों पर मर्डर का आरोप
Thu, 03 Apr 2025 04:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 03 Apr 2025 04:06 PM IST
सार
आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने अशोक राणा पर भाले से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र के गांव तगौर में एक पूर्व फौजी की भाले से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पूर्व फौजी के दो चचेरे भतीजों पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अशोक राणा के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। बताया जा रहा है कि गांव में नाली में गोबर डालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने अशोक राणा पर भाले से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन