फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former President performed five thousand years old tradition of offering horse in Shaktipeeth with family

Kurukshetra News: पूर्व राष्ट्रपति ने परिवार संग निभाई शक्तिपीठ में घोड़े चढ़ाने की पांच हजार साल पुरानी परंपरा

Sat, 12 Aug 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 12 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Former President performed five thousand years old tradition of offering horse in Shaktipeeth with family
कुरुक्षेत्र। देश के 52 शक्तिपीठों में से एक धर्मक्षेत्र के श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला परिवार सहित मां भगवती के चरणों में नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति ने परिवार संग शक्तिपीठ में घोड़े चढ़ाने की पांच हजार साल पुरानी परंपरा का निर्वहन भी किया।
विज्ञापन

शक्तिपीठ के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा, अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, स्नेहिल शर्मा और अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया गया। पीठाध्यक्ष ने शक्तिपीठ के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराते हुए मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। पूर्व राष्ट्रपति को चांदी का मुकुट, मां की लाल शक्ति चुनरी व पुष्प माला से आशीर्वाद दिया। पीठाध्यक्ष ने पूर्व राष्ट्रपति को घर में स्थापित करने के लिए मां भद्रकाली की अष्टभुजाधारी अष्टधातु की मूर्ति भी भेंट की।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति ने शक्तिपीठ में प्रदान किए गए चांदी के मुकुट को मां भगवती के चरणों में ही अर्पित कर दिया। उसके बाद पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने अपनी धर्मपत्नी सविता कोविंद व पुत्री स्वाति कोविंद,राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, धर्मपत्नी जानकी शुक्ला सहित मुख्य दरबार में गर्भगृह में मां भद्रकाली जी का आह्वान कर षोडशोपचार मंत्रों के साथ मां का भाव-भक्तिपूर्ण पूजन किया। उन्होंने पान, सुपारी, ध्वजा व पंचामृत अर्पित किया व विशेष लाल पुष्पों की माला भी मां भद्रकाली जी को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति ने मां को दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल से पंचामृत स्नान पश्चात पंचमेवे व बहुफलों का भोग भी समर्पित किया। मां भद्रकाली जी के दरबार में विशेष नव दुर्गा पूजन भी किया गया। तत्पश्चात पंचदीप पात्र से भव्य आरती कर मां के गर्भ गृह की परिक्रमा की गई और महालक्ष्मी मंदिर में लक्ष्मी यंत्र एवं महासरस्वती मंदिर में सरस्वती यंत्र की विधिवत पूजा की गई। उनके साथ आए अतिथियों ने भी मां को लाल-चुनरी, लाल वस्त्र, सिंदूर व नारियल पुष्पांजलि चढ़ाई।
पूजा अर्चना के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंदिर में चांदी के घोड़े चढ़ाए। पूर्व राष्ट्रपति ने विजिटर बुक में भी मंदिर के वातावरण को मनमोहक और पूजा को श्रेष्ठ बताया। अंत में उनके साथ आए सभी ने दी लैंडमार्क आई लव कुरुक्षेत्र के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। पीठाध्यक्ष ने उन्हें मंदिर में चल रहे निर्माण जैसे शनि मंदिर के बारे में भी बताया। प्रत्येक वर्ष होने वाले भव्य नवरात्रि महोत्सव की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रमोद वालिया, हेमराज शर्मा, मीना जोशी, शकुंतला देवी, सुनील जोशी, बीबी कपूर, एमके मौदगिल, राजेश शांडिल्य, रामपाल लाठर, संजय गोयल, दिनेश कंसल, सुरेंद्र द्विवेदी, आशीष दीक्षित, अनिल पंडित, राकेश सैनी, हिमांशु, रितु सहित अन्य मौजूद रहे।


बाक्स
भारत की उन्नति के लिए मां से की प्रार्थना
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वे मां भद्रकाली जी के दरबार में देशवासियों की सुख शांति, सुरक्षा व भारत की उन्नति के लिए प्रार्थना करने आए हैं। मां भद्रकाली शक्तिपीठ में उनको अत्यंत ही दिव्य आनंद की अनुभूति हुई है। शक्तिपीठ में दर्शन कर उन्हें ऐसा अनुभव हुआ जैसे मां ने उन्हें साक्षात आशीर्वाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed