फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former finance minister's driver arrested in cheating, Kurukshetra

ठगी में पूर्व वित्त मंत्री का ड्राइवर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Former finance minister's driver arrested in cheating, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पूर्व वित्त एवं सिंचाई मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा का डेबिट कार्ड चुराकर उनके खाते से करीब साढ़े नौ लाख रुपये निकलवाने के आरोप में पुलिस ने उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कार्ड के जरिये उनके बैंक खाते से रकम निकाली थी। पुलिस ने पूर्व मंत्री के पुत्र पूर्व प्रत्याशी मनदीप सिंह चट्ठा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल नेबताया कि पांच मई को मनदीप सिंह चट्ठा वासी चट्ठा कॉम्पलेक्स ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पिता हरमोहिंद्र सिंह काफी बुजुर्ग हो गए हैं और उनकी तबीयत खराब रहती है। उसके पिता ने रिंकू पुत्र रामफल वासी ढूलियानी थाना पुंडरी जिला कैथलको अपनी गाड़ी पर चालक रखा हुआ था।
विज्ञापन

रिंकू ने जनवरी माह से उसके पिता का डेबिट कार्ड चोरी करके उनके बैंक खाते से 9.44 लाख रुपये निकलवा लिए। शिकायत पर थाना शहर थानेसर पुलिस ने मामला दर्जकरके जांच शुरू कर दी थी। छह मई को पुलिस चौकी सेक्टर सात की टीम ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की। पुलिस के अनुरोध पर अदालत ने आरोपी को 10 मई तक के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed