फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   forest department, lepard, village

ग्रामीणों का आरोप: वन विभाग की बदइंतजामी से भाग निकला तेंदुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
forest department, lepard, village
गांव हमीदपुर डेरा चंदपुरा में रविवार को मिले तेंदुए का 48 घंटे के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, ग्रामीणों ने वन्य एवं जीव जंतु प्राणी विभाग पर तेंदुए को पकड़ने में लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बगैर तैयारी व बंदोबस्त के तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

अधिकारियों की इसी लापरवाही के चलते तेंदुआ मक्की के खेत से भाग निकला। ग्रामीण तेंदुए के आने से इतने भयभीत नहीं थे जितन अब उसके गायब हो जाने से भयभीत है। ग्रामीणों ने दावा किया तेंदुआ रात करीब तीन बजे मक्की के खेत से भाग निकला और अधिकारी व कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेेंद्र सिंह, अमी चंद, रघबीर सिंह, मांगे राम, सतीश कुमार, मदन लाल, करनैल सिंह व सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी बगैैैर इंतजाम किए ही तेंदुए को पकड़ने आए थे। विभाग के पास तेेंदुए को पकड़ने के पूरे साधन भी उपलब्ध नहीं थे। कर्मचारी बगैर वर्दी के थे। उनके पास जाल तक भी नहीं था। सुबह ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दे थी कि तेंदुआ मक्की के खेत से भाग चुका है। इसके बाद उन्होंने मात्र खानापूर्ति के लिए सर्च अभियान चलाया था। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय गेहूं की कटाई चल रही है। गांव के आसपास सैकड़ों खेत में मक्की व गन्ना की फसल खड़ी है। ऐसे में ग्रामीण खेतों की ओर जाने से भी घबरा रहे है। उन्होंने मांग है कि तेंदुए को शीघ्र पकड़कर उनको भयमुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए की तलाश के लिए चलाया गया सर्च अभियान
वन्य एवं जीव जंतु प्राणी विभाग के निरीक्षक तेजबीर ने कहा कि वे दो दिनों से तेंदुए की तलाश में जुटे हुए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए मक्की के पास दो पिंजरे भी लगाए गए थे और उनके अंदर बकरी का चारा भी बनाया गया था, देर रात तक कुत्ते खेत और पिंजरे के पास भौंकते रहे जिसके डर से तेंदुआ भाग निकला। देखने में तेंदुआ छोटी उम्र का प्रतीत हो रहा था। उनकी टीम ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed