फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Foreign guests were impressed by Haryanvi culture

Kurukshetra News: हरियाणवी संस्कृति के कायल हुए विदेशी मेहमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Foreign guests were impressed by Haryanvi culture
कुरुक्षेत्र। कुवि धरोहर पहुंचने पर हरियाणवी पगड़ी बांध कर वि​भिन्न देशों के प्रतिनि​धियों का कि
कुरुक्षेत्र। विदेशी प्रतिनिधियों का दल हरियाणा धरोहर संग्रहालय पहुंचा तो नमस्ते-नमस्ते, स्वागत है की गूंज ने माहौल को देसी रंग में रंग दिया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने जब हरियाणवी अंदाज में मेहमानों का स्वागत किया, तो उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


धर्मनगरी के पर्यटन स्थलों के भ्रमण पर 13 देशों के 27 प्रतिनिधि रविवार को पहुंचे। प्रतिनिधियों को संग्रहालय में हरियाणवी पगड़ी बांधी गई, जिससे वह गदगद हो उठे। इसके बाद संग्रहालय का अवलोकन किया, जहां उन्हें हरियाणा की पुरातन संस्कृति और ग्रामीण जीवनशैली से रूबरू कराया गया। प्रतिनिधियाें ने ग्रामीण क्षेत्र की झलक दिखाती मूर्तियों के साथ फोटो ली।
विज्ञापन


संग्रहालय में लगे हुक्का, खाट, मिट्टी के बर्तन और पारंपरिक वस्त्र देखकर विदेशी मेहमान रोमांचित हो उठे। कुछ ने खाट पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं तो कुछ ने पारंपरिक वस्त्रों की तस्वीरें ली। विदेशी प्रतिनिधियों ने कहा कि यहां की संस्कृति बहुत रंगीन और जीवंत है। ग्रामीण जीवन की यह सादगी और अपनापन दिल को छू गया। यह अनुभव हमारे लिए अविस्मरणीय रहेगा। विदेशी प्रतिनिधियों ने पूरे जोश के साथ हर पल को कैमरे में कैद किया। सिर्फ धरोहर ही नहीं, विदेशी मेहमानों ने कुरुक्षेत्र के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया। ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर और शेख चेहली मकबरे जैसे स्थानों पर पहुंचे, जहां भारतीय दर्शन, महाभारतकालीन इतिहास और गीता उपदेश से जुड़ी जानकारी में गहरी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांस्कृतिक संबंधों को करेगा प्रगाढ़
हरियाणवी संस्कृति की सादगी, अपनापन और समृद्ध विरासत ने विदेशी मेहमानों के दिलों को छू लिया। जहां एक ओर उन्होंने देसी हुक्के और खाट पर बैठकर गांव की तस्वीरें संजोईं, वहीं दूसरी ओर धर्मनगरी की पवित्रता और ऐतिहासिकता ने उन्हें भारतीय संस्कृति का दीवाना बना दिया। यह दौरा न केवल स्मृति बनकर रहेगा, बल्कि भारत और इन 13 देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी और प्रगाढ़ करेगा। धर्मनगरी की विरासत ने मेहमानों पर गहरी छाप छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed