{"_id":"6a00f17f5d42772f040fbf6a","slug":"for-the-first-time-after-independence-a-road-will-be-constructed-between-the-villages-of-hansala-and-bachgaon-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-154642-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आजादी के बाद पहली बार होगा गांव हंसाला-बचगांवा के बीच सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आजादी के बाद पहली बार होगा गांव हंसाला-बचगांवा के बीच सड़क का निर्माण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बचगांवा-हंसाला के बीच इस सड़क का होगा निर्माण। संवाद
कुरुक्षेत्र। भले ही समय-समय पर हर क्षेत्र में विकास कार्यों का दम भरा जाता रहा लेकिन जिले से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव बचगांवा से हंसाला के बीच महज एक किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य आजादी से अब तक अटका रहा। स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक कई बार ग्रामीणों ने इस सड़क के निर्माण की गुहार लगाई लेकिन सड़क नहीं बन पाई।
सड़क निर्माण के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है तो वहीं टेंडर भी जारी हो चुका है। इस पर करीब 55 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। सड़क निर्माण होने पर न केवल बचगांवा व हंसाला बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों की राह आसान होगी। सड़क निर्माण जल्द शुरू होने को लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
बॉक्स
बारिश होते ही कट जाता था दर्जनाें गांवों का संपर्क
बचगांवा से हंसाला के बीच स्थित यह सड़क पिहोवा, शाहाबाद, थानेसर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ती है जबकि आसपास के गांव के लोग इसी सड़क से होते हुए आगे अंबाला के लिए निकलते हैं। पहले यह सड़क पूरी तरह से कच्ची रही, जिसके चलते हल्की बारिश होते ही यहां से गांवों का आपसी संर्पक कट जाता था। ग्रामीणों के मुताबिक इसी परेशानी के चलते ही करीब दस साल पहले इस सड़क पर ईंटे लगाई गई लेकिन ये भी टिक नहीं पाई और फिर खस्ताहाल हो गई। ऐसे में ग्रामीण जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक अनेक बार गुहार लगा चुके थे।
विज्ञापन
बॉक्स
टेंडर हुआ, जल्द शुरू होगा निर्माण : गुरदीप सिंह
गांव बचगांवा के सरपंच प्रतिनिधि गुरदीप सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य का टेंडर हो चुका है। संबंधित फर्म जायजा भी ले चुकी है। अब जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। सड़क निर्माण होने से आसपास के गांवाें के लोगों को भी बड़ी राहत मिल पाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा व मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया।