फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   For admission to 25 seats of MSc Geology, you can apply online till 16 September

एमएससी जियोलॉजी की 25 सीट पर दाखिले के लिए 16 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
For admission to 25 seats of MSc Geology, you can apply online till 16 September
एमएससी टेक्नोलॉजी इन एप्लाइड ज्योलॉजी में दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जियोलॉजी की 25 सीटों पर 17 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया चली हुई है। जियोफिजिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार का कहना है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का जियोफिजिक्स विभाग एप्लाइड जियोफिजिक्स में मास्टर डिग्री प्रदान करने वाले भारत के बहुत कम संस्थानों में से एक है।
विज्ञापन

बताया कि इस तीन वर्षीय मास्टर डिग्री में व्यावहारिक कार्य, क्षेत्र प्रशिक्षण, सेमिनार और मजबूत उद्योग संपर्क पर अत्यधिक जोर दिया जाता है। इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता बीएससी में दो विषयों भौतिकी और गणित के साथ कम से कम 55 प्रतिशत अंक है। प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि विभाग के छात्रों को ओएनजीसी, सीएसआईआर-एनजीआरआई, भूजल बोर्ड, एमईसीएल आदि जैसे संगठनों के साथ भू-भौतिकीय क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि विभिन्न भू भौतिकीय उपकरणों को संभालने में उनके कौशल को बढ़ाया जा सके और उद्योग में नवीनतम जानकारी प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed